प्रस्तावना :
कींगफिशर पक्षी को हिंदी में राम चिरैया कहा जाता है | यह सबसे छोटी प्रजाति अफ़्रीकी बौना कींगफिशर है | कींगफिशर पक्षी की लंबी चाकू जैसी चोंच और छोटे पैर होते हैं | यह पक्षी पानी के किनारे पेड़ की डाली पर बैठा हुआ मछली की ताक में रहता है |
कींगफिशर पक्षी का अधिकतर भाग कत्थई रंग का होता है | इस पक्षी के पंखों का रंग नीला होता है | कींगफिशर के सिर पर नीले रंग की धारिया भी होती हैं |
कींगफिशर के सिर पर काली नीली धारियां होती हैं | इसका निचला हिस्सा लाल होता है | कींगफिशर आम तौर पर शर्मीले पक्षी होते हैं | इसके बाद भी यह मानव संस्कृति में व्यापक रुप से दिखाई देते हैं | इनके चमकीले पंख या कुछ प्रजातियाँ में दिलचस्प आचरण के कारण हैं |
कींगफिशर की कई जातियां विश्व की विभिन्न स्थानों पर पायी जाती हैं | कींगफिशर की कुल ८७ प्रजाति हैं | भारत में कींगफिशर की ९ प्रजाति पाए जाते हैं | लाफिंग जैक नामक कींगफिशर प्रजाति ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं |
सेरीलीडी वर्ग समूह के कींगफिशर पक्षी पानी में पाए जाने वाले कीड़े, मकौड़े और मछलियों का शिकार करने में बहुत तेज होते हैं | यह अपना शिका करने के बाद ऊँचे पहाड़ों पर ले जाते हैं और वहां अपना शिकार निगल लेते हैं |
कींगफिशर की आँखें बहुत तेज और शार्प होती है | यह अधिक समय तक पानी के ऊपर उड़ सकता है | कींगफिशर पक्षी बहुत ही फुर्तीला और तेज होता है | नर और मादा कींगफिशर दिखने में बिल्कुल एक जैसे होते है
मादा कींगफिशर पक्षी नर पक्षी से अधिक चमकीला होता है | मादा कींगफिशर ३ से ६ अंडे देती है | इसके अंडे सफ़ेद होते हैं, इनके घोसले में बहुत बड़ी सुरंग होती है |
सबसे बड़ा कींगफिशर पक्षी ऑस्ट्रलिया में पाया जाता है और सबसे छोटा पक्षी अफ्रीका में पाया जाता है | कींगफिशर अपना घोसला स्वंय बनाने के लिए खाली स्थानों को खोजते हैं |
कींगफिशर पक्षी का औसतन आयु १० वर्ष का होता है | स्मॉल ब्लू कींगफिशरप्राजति के पक्षी नर और मादा नमी स्थान को खोदकर अपना घोसला बनाते हैं | उस घोसले की निगरानी नर और मादा दोनों मिलकर करते हैं |
कींगफिशर की एक किस्म को जंगली चिल्लाने जैसी हंसी के लिए लाफिंग जेक नाम से भी जाना जाता है | यह पूरी तरह से ऑस्ट्रेलियन चिड़िया होता है | लेकिन यह विश्वभर में मिलने वाला कींगफिशर प्रजाति का ही सदस्य है |
यदि आपके पास कींगफिशर पक्षी पर निबंध से संबंधित कोई अन्य प्रश्न हैं, तो आप नीचे टिप्पणी करके अपनी क्वेरी पूछ सकते हैं।