संयुक्त परिवार पर निबंध – पढ़े यहाँ Essay On Joint Family In Hindi Language

प्रस्तावना :

भारत में प्राचीन काल से ही लोग संयुक्त परिवारों में रहते आये हैं | संयुक्त परिवार एक अविभाजित परिवार होता है जिसमें एक ही घर में कई पीढ़ी एक साथ मिल-जुलकर रहती है | संयुक्त परिवार बच्चों के विकास के लिए एक अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराता है | यहाँ पर बच्चों को मार्गदर्शक और सहभागी दोनों ही मिलते हैं |

संयुक्त परिवार एक वह समूह है जिसमें माता-पिता, चाचा, चाची , बुआ, बड़े पापा और बड़ी मम्मी, नाना, नानी सभी एक ही घर में रहते है |

जिनके लिए एक ही घर का चूल्हा हो उस परिवार को संयुक्त परिवार कहा जाता है | परिवार के दो स्वरुप होते हैं पहला संयुक्त परिवार और दूसरा एकल परिवार |

संयुक्त परिवार के सभी सदस्यों की वित्तीय भागीदारी होती है | जिसमें घर का मुखिया परिवार के सबसे बड़े व्यक्ति को माना जाता है | घरेलु संपत्ति पर सभी सदस्यों का समान अधिकार होता है | संयुक्त परिवार में रहने वाले व्यक्ति को कभी भी अकेलापन महसूस नहीं होता है |

बदलते समय के साथ संयुक्त परिवार बहुत ही कम बचे हैं | संयुक्त परिवार अलग-अलग होकर एकल परिवार में विभाजित होकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं | संयुक्त परिवार के जरिये हम जीवन को बहुत ही बेहत्तरीन तरीके से जी सकते हैं |

प्राचीन भारतीय समाज का मूल स्वरुप है जो समय के बदलाव के साथ खंडित होकर वर्तमान के एकल परिवारों के रुप में सामने आया है | संयुक्त परिवार के अनेक लाभ है जैसे परिवार से सभी सदस्य घर का खर्चा चलाने में सहायता करते हैं |

जिससे घर के जिम्मेदारी का बोझ किसी एक के कंधे पर नहीं पड़ता है | किसी भी मुश्किलों का सामना अकेले नहीं करना पड़ता है | किसी भी मुश्किलों का हल सभी लोग मिलकर निकालते हैं | संयुक्त परिवार में त्योहारों का आनंद पूरा परिवार एक साथ मिल-जुलकर त्योहारों को मनाकर खुशियों को और भी ज्यादा बढ़ाते है |

संयुक्त परिवार हमेशा परिवार के प्रत्येक सदस्य का समर्थन करता है | जब कभी भी कोई समस्या आती है तो अन्य लोग हमारी मदद करते हैं ल्र्किन परिवार हमेशा एक दूसरे के साथ मिल-जुलकर जीवन के हर पल साथ ही बिताते हैं |

परिवार के प्रत्येक सदस्यों में आपसी समझ और समायोजन होता है | स्वाभावित रुप से जो एक दूसरे की उदारता से लाभान्वित होते हैं और उनके आभारी होते हैं |

संयुक्त परिवार के बच्चे अपनी आयु के अनुसार एक समूह में पढाई करते हैं | एक साथ मिल कर खेलते हैं किसी गलती पर एकसाथ ही दंड पाते हैं |

विवाह करने वाली लड़कियों के लिए भी विवाह में परिवार के सभी की जिम्मेदारी होती है | संयुक्त परिवार में यदि एक कनिष्ठ भाई की बेटी की सुंदरता के कारण यदि किसी के द्वारा चुना जाता है, तो वह अपने विवाह से सहमत नहीं होगा | जब तक घर के वरिष्ठ चचेरे भाई या बहन की शादी नहीं हो जाती |

यदि आपके पास संयुक्त परिवार पर निबंध से संबंधित कोई अन्य प्रश्न हैं, तो आप नीचे टिप्पणी करके अपनी क्वेरी पूछ सकते हैं।

Updated: मार्च 4, 2020 — 2:20 अपराह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *