प्रस्तावना:
आज दुनिया में महंगाई यह सबसे बड़ी समस्या बन चुकी हैं | यह एक सामजिक समस्या ही नहीं हैं बल्कि आर्थिक समस्या भी हैं |
महंगाई की वजह से लोगों को बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं | हमारे देश में अनाज, सब्जियां, फलों और दूध का उत्पादन हो रहा हैं फिर भी इन सभी का मूल्य सबसे अधिक हैं |
महंगाई यह हर देश के लिए गंभीर समस्या बन चुकी हैं | महंगाई बढ़ने के कारण लोग हर एक वस्तु की ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती हैं | इसके लिए लोग पैसों की बचत नहीं कर पाते हैं |
महंगाई का अर्थ
महंगाई का अर्थ होता हैं – वस्तुओं की कीमत में वृद्धि होना | महंगाई यह एक ऐसा शब्द हैं, जो जिसकी वजह से देश की अर्थव्यवस्था में चढ़ – उतार आते रहते हैं | महंगाई की वजह से लोगों के उपजीविका पर बहुत प्रभाव पड़ता हैं |
महंगाई के कारण
महंगाई बढ़ने के बहुत सारे कारण हैं | लेकिन उन सभी कारणों में से कई मुख्य कारण हैं | जैसे की जनसँख्या में वृद्धि |
जनसँख्या में वृद्धि
हमारे भारत देश की जनसँख्या हर दिन बढ़ते ही जा रही ही | लोगों को अपना जीवन जीने के लिए अन्न, वस्त्र और आवास की जरुरत होती हैं |
जनसँख्या बढ़ने के कारण फसलों की पैदावार ज्यादा नहीं हो पा रही हैं | लेकिन पिछले दो – तीन सालों से फसलों का उत्पादन में वृद्धि हो गयी हैं |
देश में अतिवृष्टि और अनावृष्टि की वजह से अन्न की कमी रो रही हैं | हमारा भारत देश कृषिप्रधान देश हैं | लेकिन फिर भी अच्छी कृषि पूर्ण रूप से खेती पर निर्भर करती हैं |
भ्रष्टाचार
भ्रष्टाचार भी महंगाई का सबसे बड़ा कारण हैं | इसकी वजह से महंगाई में तेजी आ गयी हैं | कई लोग अपना स्वार्थ पूरा करने के लिए भ्रष्टाचारी बन जाते हैं | लोगों की भ्रष्ट नीति के कारण देश का विकास भी पूर्ण रूप से नहीं होता हैं |
वस्तुओं का उत्पादन
महंगाई कभी – कभी वस्तुओं का उत्पादन न होने पर भी बढती हैं क्यों की कच्चा माल उपलब्ध नहीं होता |
इसकी वजह से लोगों को हर दिन में प्रयोग की जाने वाली वस्तु बहुत महँगी मिलती हैं | सरकार सरकारी कर्मचारियों की महंगाई भत्ता बढाती हैं और व्यापारी चीजों की कीमत बढ़ जाती हैं |
महंगाई रोकने के उपाय
महंगाई को रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए | सरकार को जमाखोरी और काला बाजार करने वाले व्यापारी लोगों पर कारवाई करनी चाहिए |
खाने – पीने की चीजों जैसे की सब्जियां, अनाज, फल के निर्यात पर हतोत्साहित करना चाहिए | वस्तुओं का निर्यात मूल्य निर्धारित करना चाहिए |
सरकार को बड़े – बड़े शहरों की जगह पर गाँव के विकास पर ध्यान देना चाहिए | किसानों के लिए सिंचन की व्यवस्था करनी चाहिए |
निष्कर्ष:
महंगाई को रोकने के लिए सरकार के साथ – साथ सभी लोगों को भी प्रयास करना चाहिए | महंगाई को रोकने का सबसे मुख्य कारण हैं, जनसँख्या पर रोक लगाना |