खेलो के महत्व पर निबंध -पढ़े यहाँ Essay On Importance Of Sport In Hindi

प्रस्तावना :

खेल शरीर को स्वस्थ और स्फूर्तिमय बनाये रखता है | खेल-कूद के दौरान शरीर के लगभग सभी अंगों का व्यायाम हो जाता है तथा शरीर की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं और शरीर स्वस्थ निरोगी होता है | खेल अनेक प्रकार के सामाजिक, शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य गुणों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान करता है |

मनुष्य के लिए अच्छा स्वास्थ्य का होना बहुत ही जरुरी है | खेल एक प्रकार की शारीरिक क्रिया है जो विशेष तरीके से शैली से खेली जाती है | भारतीय सरकार ने विद्यार्थियों और बच्चों के कल्याण और अच्छे स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक विकास को सुधारनें के लिए विद्यालय और कॉलेजों में खेल खेलना अनिवार्य कर दिया है | बच्चों का किसी भी खेल में भाग लेना बहुत ही जरुरी और महत्वपूर्ण है |

खेल का महत्व

बैडमिंटन खेल के लाभखेल बढ़ते हुए बच्चों के लिए बहुत ही आवश्यक है क्योंकि उनमें अच्छी आदतें और अनुशासन विकसित हो जो उनके वयस्क होने तक नियमित रहती है | प्राचीन समय से ही खेलों को बहुत महत्व दिया जाता है | आधुनिक समय में अनेक मनोरंजन चीजों को बढ़ती लोकप्रियता जैसे वीडियो गेम, टेलीविजन आदि जीवन में खेल और खेलों की मांग को कम कर रहे हैं |

खेल हमें एक अच्छा व्यक्ति बननें में बहुत सहायता करती है | खेल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक करते हैं | खेल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक है | यह एक तरह का व्यायाम है और साथ ही मनोरंजन का भी अच्छा साधन है | खेल हमारे जीवन में शिक्षा के समान अहमियत रखते है |

 स्वास्थ्य

स्वास्थ्य ही धनखेल से व्यक्ति तंदुरुस्त और चुस्त रहता है उसकी मांसपेशिया सही से कार्य करती है | खेलने से रक्त संचार भी सही से होता है और शरीर बिमारियों से भी दूर रहती है | खेलों का जीवन में विशेष महत्व है | स्वास्थ्य के लिए खेलना बहुत ही आवश्यक है | नियमित रूप से खेल में भाग लेने वाला व्यक्ति फुर्तीला और चुस्त रहता है |

शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है जो बहुत ही लाभदायक है | बहुत से देशों में खेलों को अधिक महत्व दिया जाता है | क्योंकि वे एक व्यक्ति के जीवन में खेल के वास्तविक लाभ और व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में इसकी आवश्यकता को जानते हैं |

खेल प्रत्येक व्यक्ति के लिए बहुत ही लाभदायक है क्योंकि वे हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लगन सिखाते हैं | खेलना हमें आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण करना और सुधर करना सिखाता है |

निष्कर्ष:

यदि हम नियमित रूप से खेल का अभ्यास करें तो हम अधिक सक्रीय और स्वस्थ रह सकते हैं | खेल हमें बहुत से रोगों से सुरक्षित करने में हमारी सहायता करता है जैसे की गठिया, मोटापा, हृदय की समस्याओं, मधुमेह आदि जैसे रोगों से दूर रखता है |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *