मिट्टी (मृदा) पर निबंध – पढ़े यहाँ Essay On Importance Of Soil In Hindi

प्रस्तावना :

पृथ्वी के ऊपरी भाग पर बड़े, मध्यम और महीन कार्बनिक और अकार्बनिक मिश्रित कणों को मिट्टी कहा जाता है | सबसे सरल अर्थो में मिट्टी को विभिन्न रासायनिक घटकों के मिश्रण के रूप में देखा जा सकता है |

मिट्टी हमारे जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है, हर एक जीव-जंतु का संपर्क मिट्टी से होता है | हम मिट्टी के ऊपर घर बनाते हैं और उनमें रहते हैं | मिट्टी हमारी जन्मभूमि है और वही हमारी माता है |

मिट्टी बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधन है, मृदा शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के शब्द ‘सोलम’ से हुई है | प्राकृतिक रूप से उपलब्ध मिट्टी पर कई कारकों का प्रभाव होता है |

मिट्टी एक अमूल्य प्राकृतिक संसाधन है जिस पर संपूर्ण प्राणी जगत निर्भर है | भारत जैसे कृषि प्रधान देश में जहाँ मृदा अपरदन मुख्य समस्या है |

ऊपरी सतह पर से मिट्टी पर प्रायः चट्टान पाई जाती है | कभी-कभी थोड़ी गहराई पर ही चट्टान मिल जाती है | मृदा विज्ञान भौतिक भूगोल की एक प्रमुख शाखा है जिसमें मृदा के निर्माण उसकी विशेषताओं एवं धरातल पर उसके वितरण का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता है|

|नदियों के किनारे तथा पानी के बहाव से लाइ गई मिट्टी को कछार कहा जाता है | वहां खोदने पर चट्टान नहीं मिलती है, बल्कि निचे के स्तर में जल का स्रोत मिलता है |

सभी मिट्टियों की उत्पत्ति चट्टान से हुई है | जहाँ प्रकृति ने मिट्टी में अधिक हेर-फेर नहीं किया और जलवायु का प्रभाव अधिक नहीं पड़ा वहां संभव है की हम निचे की चट्टानों से ऊपर की मिटटी का संबंध क्रमबद्ध रूप से स्थापित कर सकें |

चट्टान के ऊपर एक स्तर ऐसा भी पाया जाता है जो चट्टान से ही बना होता है | जो अभी भी प्राकृतिक क्रियाओं द्वारा पूर्णतः मिट्टी के रुप में नहीं आया है | सिर्फ चट्टान के मोटे-मोटे टुकड़े हो गए हैं जिसे ना ही मिट्टी कहा जा सकता है और नहीं चट्टान |

यदि चट्टान क्रिस्टलीय है तो इसकी संभावना शत प्रतिशत पक्की है | निचे की चट्टान में अत्यंत निकटवर्ती पार्श्व भाग में चट्टान के समान रासायनिक और भौचक गुण प्राप्त हो सकते हैं | जैसे-जैसे ऊपर की ओर बढ़ती जाएगी चट्टान की रूपरेखा भी बदलती जाएगी | अंत में वह मिट्टी प्राप्त होती है जो कृषि के लिए अत्यंत अनुकूल सिद्ध हुई है | जिस मिट्टी पर आदिकाल से कृषि होती आ रही है |

कोई-कोई मिट्टी दूसरी जगह की चट्टानों से बनकर प्राकृतिक कारणों से आ जाती है | ऐसे स्थानों में यह संभावना नहीं होता कि ऊपर की मिट्टी का भौतिक तथा रासायनिक संबंध नीचे के संचय से स्थापित किया जाय | पर यह निश्चित है कि मिट्टी की उत्पत्ति चट्टानों से हुई है | खेतों की मिट्टी में चट्टानों के खनिजों के साथ-साथ, पेड़ पौधों के सड़ने से, कार्बनिक पदार्थ पाया जाता हैं |

Updated: January 29, 2020 — 1:35 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *