परिश्रम का महत्व पर निबंध – पढ़े यहाँ Essay On Importance Of Hard Work In Hindi

प्रस्तावना :

मानव जीवन में परिश्रम का महत्व सबसे अधिक होता है | इस दुनियां में कोई भी प्राणी कार्य किये बिना नहीं रह सकता है | परिश्रम मानव जीवन का एक ऐसा हथियार है जिसके बल पर वह किसी भी संकटों पर भी जीत हाँसिल कर सकता है |

बिना परिश्रम के जीवन व्यर्थ है | क्योंकि प्रकृति द्वारा दिए गए संसाधनों का उपयोग वही कर सकता है, जो परिश्रम पर विस्वास रखता है | एक चींटी का भी जीवन परिश्रम से परिपूर्ण रहता है | प्रकृति का कण-कण बने हुए नियमों से अपना-अपना काम करती है |

Hard Work का मतलब होता है कठोर परिश्रम जिसे – चींटी का उदाहरण देकर मानव जीवन को लज्जानवत होने के लिए मजबूर कर दिया है | परिश्रम का दूसरा नाम है जीवन जो परिश्रम नहीं करेगा वह जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ सकता है |

मानव जीवन संघर्षों के लिए है, कठोर संघर्षों के बाद उसे सफलता मिलती है | परिश्रम ही जीवन की सफलता का रहस्य है | परिश्रम का अर्थ है – उद्द्य्म अर्थात मेहनत यही वह मंजिल है जो मनुष्य को उसकेव मंजिल तक पहुँचाती है |

श्रम के दो भेद होते हैं – मानसिक श्रम और शारीरिक श्रम | मनन, चिंतन, अध्ययन, और मानसिक श्रम है | शरीरी के द्वारा किये जाने वाले श्रम को शारीरिक श्रम कहा जाता है | मानव जीवन में मानसिक श्रम और शारीरिक श्रम दोनों श्रम का अपना-अपना महत्व है |

हर किसी के जीवन में परिश्रम का महत्व अधिक होता है | जान मानव के जीवन में परिश्रम ख़त्म हो जाता है तो उसके जीवन की गाड़ी रुक जाती है | यदि हम, परिश्रम ना करें तो हमारा खाना-पीना, उठना, बैठना भी संभव नहीं हो पाएगा |

परिश्रम के बिना जीवन में उन्नति और विकास की कभी कल्पना नहीं किया जा सकता है | आज के समय में जितने भी देश उन्नति और विकास के स्तर पर पहुंचे हैं वह देश परिश्रम के बल पर ही ऊँचे स्तर पर पहुँचे हैं |

परिश्रम के बल पर ही बहुत से देश ने अपनी उन्नति और विकास के शिखर पर पहुँचा दिया है | जी परिश्रम व्यर्थ में किया जाता है उसका कोई अर्थ नहीं होता है | मानव स्वंय ही भगवान का स्वरुप माना जाता है | मानव जब परिश्रम करता है, तो उसका जीवन उन्नति और विकास की तरफ अग्रसर होता है |

 

परिश्रम से मनुष्य को अनेक लाभ होते हैं | मानव जीवन में परिश्रम की महिमा असीम है परिश्रम ही राजा को रंक और दुर्बल को सबल बना देती है |

परिश्रमी व्यक्ति अपना भाग्य विधाता और समाज का निर्माता होता है | जिस देश के लोग परिश्रमी होते हैं, वही देश सबसे अधिक उन्नति करता है | चीन, जापान, अमेरिका आदि इसके उदाहरण हैं | ऐसा कोई कार्य नहीं है जो परिश्रम के बिना सफल न हो सके |

यदि आपके पास परिश्रम का महत्व से संबंधित कोई अन्य प्रश्न हैं, तो आप नीचे टिप्पणी करके अपनी क्वेरी पूछ सकते हैं।

Updated: March 4, 2020 — 1:29 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *