प्रस्तावना :
मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है | जिसे समाज में रहने के लिए ज्ञान होना बहुत ही जरुरी होता है | पुस्तकें हमें ज्ञान देती हैं पुस्तक ही ज्ञान के सागर होते है | किसी भी विषय के बारे में जानने के लिए पहले गुरु के ज्ञान की आवश्यकता होती थी |
लेकिन आज के समय में सभी बातें पुस्तकों में ही होती हैं | पुस्तक को पढ़कर मनुष्य के सामाजिक और मानसिक विकास होता है | पुस्तक बचपन से ही पुस्तक हमारी मित्र होती है |
पुस्तक हमें मार्ग दिखाती है
पुस्तक बचपन से लेकर स्कूल की पढाई और कॉलेज हमारे साथ एक साये की तरह चलती रहती है | पुस्तक हमें सभ्य बनने में सहायता करती है | जब हम किसी मुसीबत में होते हैं, तो पुस्तक हमें मार्ग दिखाती है | इस प्रकार पुस्तक हर किसी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है |
किसी भी सवाल का जवाब मिल जाता है
पुस्तक अमर है, क्योंकि बहुत से प्राचीन पुस्तकों को लिखने वाले आज नहीं हैं | इस दुनिया में लेकिन उनके द्वारा लिखी गई पुस्तकें आज भी जीवित हैं और हमारा मार्गदर्शन करते हैं | पुस्तक पढ़ने वालों को किसी भी सवाल का जवाब मिल जाता है, या किसी भी मुसीबत का हल हो जाता है |
पुस्तक से वफादार और कोई नहीं हो सकता
पुस्तक ही ज्ञान का भंडार है
प्रथम गुरु हमारे माता-पिता होते हैं | जिन्होनें हमें जन्म दिया है, और दूसरे गुरु ज्ञान के होते हैं जो जीवन के मार्ग पर चलना सिखाते हैं | पहले से समय में ज्ञान प्राप्ति के लिए गुरु हुआ करते थे | आज के समय में प्रत्येक जानकारी पुस्तकों में होती हैं | जिसे पढ़कर मनुष्य का सामाजिक और मानसिक विकास होता है |
पुरानी कहानियां और इतिहास
पुस्तक ज्ञान की भंडार होती हैं, लोग पुस्तक को पढ़कर अपने जीवन में कोई भी महान कार्य करते हैं क्योंकि कोई भी कार्य की प्रेरणा हमें पुस्तक से ही मिलती है | पुस्तक को पढ़कर लोगों के शक्ति और बुद्धि का विकास होता है | पुस्तक ही हमें २०० साल पुराने मंदिर राजा की कहानियां, इतिहास की पुरानी चीजों को आसानी से पढ़ पाते हैं |
निष्कर्ष :
पुस्तक मनोरंजन की एक साधन भी होती है जो हर किसी के मन को बहलाती है | पुस्तकों में अच्छी-अच्छी कहानियाँ भी होती हैं जिसे पढ़कर ज्ञान की बुद्धि बढ़ती है | पुस्तक द्वारा दी हुई ज्ञान हर किसी की सच्चा मित्र होने की भूमिका निभाती है |
पुस्तक अपने मित्र की सहायता कर उसे एक अच्छा इंसान बनाती है | पुस्तक ज्ञान अर्जित करने का सबसे सरल और सस्ता साधन है | इसके लिए हमें किसी पर निर्भर नहीं होना पड़ता है |