प्रस्तावना:
हैदराबाद एक बहुत बड़ा शहर है, जो दक्षिण भारत के तेलंगाना राज्य में स्थित है | यह दक्कन क्षेत्र में है जो समुद्र तट से ५४१ मीटर, ६२५ किमी क्षेत्र ऊंचाई पर स्थित है |
हैदराबाद साल १५९१ में कुतुब शाही पांचवे शासक मुहम्मद कुली कुतुब शाह शासक द्वारा पाया गया था | हैदराबाद भारत राज्य के तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी है | हैदराबाद को ‘निजामों’ का शहर और ‘मोतियों’ का शहर भी कहा जाता है |
हैदराबाद भारत के सर्वाधिक विकसित नगरों में से एक है | भारत में सूचना प्रद्योगिकी एवं जैव प्रद्योगिकी का केंद्र बनता जा रहा है | हुसैन सागर से विभाजित, हैदराबाद और सिकंदराबाद जुड़वा शहर है | हुसैन सागर का निर्माण सन १५६२ में इब्राहिम कुतुब शाह के शासन काल में हुआ था और यह एक मानव निर्मित झील है | भारत की जनगणना २०११ के अनुसार हैदराबाद की जनसंख्या ६८ लाख से अधिक है |
हैदराबाद दक्कन पत्थर पर मूसी नदी के किनारे स्थित है | हैदराबाद का दूसरा नाम भागनगर है | कहा जाता है, की किसी समय में इस खूबसूरत शहर को कुतुबशाही परंपरा के पांचवे शासक अपनी प्रेमिका भागमती को उपहार स्वरुप भेंट किये किये थे | उस समय यह शहर भागनगर के नाम से जाना जाता था | समय के साथ-साथ भागनगर हैदराबाद के नाम से प्रसिद्द हुआ |
चारमीनार सन १५९१ में निर्मित भारत के हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित एक स्मारक और मस्जिद है | चारमीनार इस क्षेत्र में प्लेग महामारी के अंत की यादगार के तौर पर मुहम्मद कुली क़ुतुब शाह ने शहर की बीचो बीच बनवाया था |
गोलकुंडा के क़ुतुबशाही सुल्तानों द्वारा बसाया गया यह शहर खूबसूरत इमारतों, निज़ामी शानो-शौक़त और लजीज खाने के कारण प्रसिद्द है और यह भारत के मानचित्र पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल है |
हैदराबाद शहर की जितनी प्रसंशा की जाये उतना ही कम है | प्राचीन समय भारत का सबसे सुंदर शहर हैदराबाद रहा है | यहाँ पर गोलकुंडा खान सबसे प्रसिद्द है | इस खान से भारत का सबसे सुंदर एवं चमकीला हिरा कोहिनूर निकला था |
हैदराबाद भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है | बॉलिवुड के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी भी हैदराबाद में ही है | हैदराबाद अपनी बहुभाषी संस्कृति तथा स्वादिष्ट व्यंजन के लिए भी जाना जाता है |
हैदराबाद के दर्शनीय पर्यटन स्थल :
- ऐतिहासिक स्मारक :
- मक्का मस्जिद
- चारमीनार
- गोलकोंडा किला
- कुतुब शाही मकबरे
- पैगाह मकबरे
धार्मिक स्थान :
- बिरला मंदिर
- मक्का मस्जिद
- संघी मस्जिद
- चिल्कुर बालाजी मंदिर
- श्री लक्ष्मीनरसिम्हा स्वामी मंदिर
हैदराबादी व्यंजन :
हैदराबाद का खाना पुरे विश्व में प्रसिद्द है | यहाँ के खाने में मुग़ल, पर्सियन, अरब, तुर्किश, ईरानी एवं संस्कृति का स्वाद मिलेगा | हैदराबादी बिर्यानी और हैदराबादी हलीम यहाँ का सबसे प्रसिद्द व्यंजन है | यह अरब और मुगलों के स्वाद के अनुसार निर्मित हुई है |
यदि आपके पास हैदराबाद पर निबंध से संबंधित कोई अन्य प्रश्न हैं, तो आप नीचे टिप्पणी करके अपनी क्वेरी पूछ सकते हैं।