पानी पर हिंदी निबंध – पढ़े यहाँ Hindi Essay On Water

भूमिका :

पानी हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, अर्थात जल के बिना जीवन नहीं |”जल है तो कल है” हमारे लिए पानी की एक-एक बूंद सोना है | इस पृथ्वी पर रहने वाले मनुष्य तथा सभी जीवों को  जीने के लिए पानी की आवश्यकता होती है |

जल हाइट्रोजन तथा ऑक्सीजन के संघटन से बना एक यौगिक है इसे H2O से प्रदर्शित करते हैं | हमारी पृथ्वी पर जो भी जल उपलब्ध है, वह H2O नहीं उसमें कई प्रकार के पदार्थ विलीन रहते हैं |

पानी का महत्व

पानी का जीवन में आयुर्वेदिक महत्व 1 पानी पृथ्वी पर रहने की लिए आवश्यक सबसे महत्वपूर्ण पदार्थों में से एक है | हमारी माता पानी के बिना मौजूद नहीं होगी | पानी का उपयोग पीने के आलावा कई उद्देश्यों के लिए दिन-प्रतिदिन जीवन में पानी का उपयोग किया जाता है | इस दुनियाँ में सभी जीवित चीजों के लिए पानी की आवश्यकता अधिक है |

जल ही जीवन है

पानी के सेवन का विधिपानी इस पृथ्वी पर प्रकृति के अनमोल  उपहारों  है | मनुष्य के शरीर में लगभग दो तिहाई भाग पानी का होता है, इसे यह पता चलता है, की पानी हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण है | पानी की आवश्यकता पेड़-पौधे, सभी प्रणियों को पानी की आवश्यकता होती है |

जहां पानी है वही जीवन है, पानी के बिना जीवन संभव नहीं है | हमारी पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन सम्भव है | समुद्र में पाए जानें वाला पानी खारा होता है जो हमारे पिने के योग्य नहीं होता है |

पानी का उपयोग 

water pollution पानी हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है | पानी को पीकर हम अपनी प्यास बुझाते हैं | पानी का उपयोग हम खाना बनाने, कपडा धोनें, नहाने आज हर जगहों पर पानी का का उपयोग होता है | आज धीरे-धीरे पानी का स्तर कम होता जा रहा है |

ध्रुवीय क्षेत्रों पर बर्फ पिघल रही है हुए महासागरों का स्तर सिकुड़ता जा रहा है | हमारे देश के कई बड़े शहरों में पानी की कमी हो रही है | इसलिए हमें पानी का सदुपयोग करना चाहिए |

पानी की कमी 

Water Conservation लगातार आबादी बढ़ती जा रही है और पानी के प्राकृतिक स्रोत सुख रहे हैं | विश्व के बड़े-बड़े शहरों में पानी के लिए लोग संकट से जूझ रहे है |

आज हमारा पर्यावरण इतना खराब हो चूका है की जितनी बारिश होनी चाहिए उतनी बारिश नहीं होती है और नहीं पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फ पड़ती है | जिसके कारण पानी के प्राकृतिक स्रोत सुख रहे हैं | आने वाले समय में पानी का संकट विश्व का सबसे बड़ा संकट होगा | क्योंकि पानी से ही जीवन संभव है |

पानी के महत्वपूर्ण स्रोत :

सतही जल : नदी, झील, समुद्र, महासागर और जलाशयों में पाया जाता है |  बादलों और पहाड़ों से बर्फ के पिघलने से नदियाँ और झीलें भर जाती हैं और निरंतर बहकर समुद्र में मिल जाती हैं |

भूजल : यह पृथ्वी की सतह के निचे मौजूद है, चट्टानों और मिट्टी के माध्यम से भूमि में पानी रिसता है | यह पानी पृथ्वी की सतह में जमा हो जाती है जिसे कुँए की खुदाई और नलकूपों के निर्माण से निकला जाता है |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *