प्रस्तावना :
पेड़ मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र है | पेड़ वह संपत्ति है, जो मानव जाती के लिए ईश्वर का वरदान है | पेड़ हमारा जीवन दाता है, जो हमें स्वस्थ जीवन देता है |
यह मानव जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है | पृथ्वी पर पेड़ के बिना जीवन असंभव है, पेड़ से मनुष्य की जरूरते पूरी होती हैं | पेड़ जीवन के लिए उपयोगी ऑक्सीजन प्रदान करता है और कार्बन डाईऑक्साइड को ग्रहण कर लेता है |
पेड़ हमारे वातावरण को स्वच्छ रखने में मदद करते हैं और यह हमें स्वच्छ वायु भी प्रदान करते हैं | पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी हैं | यह प्रकृति का दिया हुआ अनमोल उपहार है, पेड़ पर्यावरण की शान है |
हमें खानें पीने की चीजें, जलाने के लिए लकडियाँ, पहनने के लिए कपडा जैसे अन्य चीजें पेडो से ही मिलती है | पेड़ों को “हरा सोना” भी कहा जाता है क्योंकि पेड़ बहुत ही मूल्यवान संपत्ति है | पृथ्वी पर जीवन प्रदान करने वाली ऑक्सीजन और पानी प्रदान करने वाला मुख्य साधन पेड़ ही है |
जानवरों को भी पेड़ से ही भोजन मिलता है, पेड़ों में कई जंगली जानवर अपना घर बनाते हैं | पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदलता है |
पेड़ों के बिना हम अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं | पेड़ हम सबके लिए सबसे बड़ा जीवन है | पेड़ों को बचने के लिए हमें अनेक कदम उठाने होंगे जैसे जहाँ खाली स्थान दिखाई देता है वहाँ हमें पेड़ लगाना होगा |
गर्म धुप में पेड़ हमें छाया देता है, बारिश में पेड़ मिट्टी के कटाव को रोकता है और मिटटी की उर्वरता को बढ़ाता है | पेड़ हमारे देश के आयुर्वेद, सिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक और यूनानी जैसे चिकित्सक की शाखाओं के विकास में मदद करता है |
पेड़ हमें भोजन, फल और वस्त्र प्रदान करता है | हमारे अस्तित्व के लिए पेड़ों की आवश्यकता सबसे अधिक है | पेड़ ही जंगल के पारिस्थितिक तंत्र को बनाये रखते हैं | पेडो के बिना हम अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं |
पेड़ की जड़ें मिट्टी को बांध कर रखती हैं जिससे भूमि का कटाव नहीं होता है, और भूमि जल को अच्छे से अवशोषित कर लेती है | वही जल भूमिगत जल बनकर हमें भविष्य में पानी के आभाव से बचाता है | पेड़ हमें छाया प्रदान करके गर्मी के प्रभाव से बचाता है |
भारतीय संस्कृति में पेड़ों को भगवान् का दर्जा दिया गया है और उनकी की पूजा की जाती है | कुछ महत्वपूर्ण पौधे जैसे तुलसी, पीपल, बरगद, आम, नीम, बेल, केला आदि जैसे पेड़ों का पूजा किया जाता है |