प्रस्तावना :
वर्षा ऋतू जान जीवन का आधार है बारिश के समय मौसम सुहाना हो जाता है | सभी जीव-जंतुओं और मनुष्यों का मन प्रफुल्लित हो उठता है | वर्षा ऋतू को पानी बरसने वाला मौसम और मानसून के नाम से भी जाना जाता है |
भारत में वर्षा ऋतू का आगमन जुलाई महीनें में होता है, और सितंबर महीने तक वर्षा होती है | पंचांग के अनुसार १५ जून से सितंबर तक का समय वर्षा ऋतू का होता है | ग्रीष्म ऋतू के ख़त्म होते ही वर्षा ऋतू का आगमन होता है | कड़ाके की गर्मी की से सभी जीवों को राहत दिलाने के लिए वर्षा ऋतू का आगमन होता है |
वर्षा ऋतू सभी ऋतुओं की रानी है | वर्षा ऋतू का आगमन सभी के लिए बहुत ही सुखदायी होता है | वर्षा ऋतू के आगमन से आकाश बादलों से ढँक जाता है | कभी-कभी पुरे दिन सूर्य भगवान् का दर्शन नहीं हो पाता है |
भारत के लिए वर्षा ऋतू का महत्व सबसे अधिक बढ़ जाता है | क्योंकि भारत एक गर्म जलवायु वाला देश है | यहाँ मार्च, अप्रैल, मई और हूँ के महीने में अधिक गर्मी होती है | सभी लोग वर्षा ऋतू के आगमन का प्रतीक्षा करते हैं | जैसे ही वर्षा ऋतू शुरू होती है सभी को आराम मिलता है |
जल ही जीवन है यदि वर्षा नहीं होती तो संसार का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता | भारत एक कृषि प्रधान देश है | यहाँ वर्षा ऋतू का विशेष महत्व है, नदी, नहरों, तालाबों और नलकूपों के होते हुए भी वर्षा ऋतू की आवश्यकता होती है |
वर्षा ऋतू किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है | क्योंकि किसान खेती करने के लिए बारिश की बूंदों की आस लगाये बैठे रहते हैं | क्योंकि वर्षा ऋतू के समय किसान खरीफ की फसल बोकर अच्छी फसल उगाते है | वर्षा ऋतू किसानों और वनस्पतियों के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है | हमारे भारत देश में लगभग ७० प्रतिशत जनसँख्या कृषि पर निर्भर है |
वर्षा ऋतू और प्रकृति का अद्भुत संबंध है | वर्षा के समय पेड़-पौधे हरे भरे हो जाते हैं क्योंकि वर्षा के समय उनमें जीवन का संचार होता है | वनों में मोर छम-छम कर नाचने लगते हैं |
निरंतर बारिश की बुँदे टप -टप बरसने लगाती हैं | मेंढक टर्र-टर्र करने लगते हैं, वर्षा ऋतू में प्रकृति का दृश्य देखने में अच्छा लगता है |वर्षा ऋतू के आगमन में चारो तरफ हरियाली छा जाती है | प्रकृति का नजारा बहुत ही सुंदर दिखाई देता हैं |
धरती भी धरती भी मखमली घास से ढँक जाती है | गर्मी के कारन सूखे पौधों में भी नव अंकुरित हो उठते हैं | वर्षा ऋतू में नदियाँ, नाले, तालाब, सभी पानी से भरकर बहने लगते है |
हमारे जीवन में सभी ऋतुओं का महत्व है लेकिन सबसे अधिक महत्व वर्षा ऋतू का है | वर्षा ऋतू के कारण ही पृथ्वी की संपूर्ण जीवन प्रणाली चलती है |