Health is welth

हिंदी निबंध – स्वास्थ्य ही धन है – पढ़े यहाँ Health Is Wealth Essay In Hindi

Photo of author

By hindiscreen

भूमिका :

हमारा स्वास्थ्य ही सच्चा धन है, इसके बिना धन दौलत और कारोबार का कोई महत्व नहीं रह जाता | सबेरे जल्दी उठकर व्यायाम करना, समय पर भोजन करना, समय पर स्कूल जाना और नियमित क्रिया कलापों को संपन्न करने के लिए नियमित रूप से ध्यान देना | किसी भी व्यक्ति का अच्छा स्वास्थ्य ही उसे जीवन के किसी भी तनाव से दूर रखता है |

स्वास्थ्य ही सच्चा धन है

स्वास्थ्य यह सत्य है की “स्वास्थ्य ही धन है” किसी भी परिस्थितियों में हमारा शरीर ही हमारे साथ रहता है | क्योंकि इस दुनियाँ में कोई भी बुरे समय में साथ नहीं देता है | यदि हमारा स्वास्थ्य ठीक है तो हम अपने जीवन के किसी भी परिस्थतियों का सामना कर सकते हैं |

अच्छे स्वास्थ्य के लिए

स्वास्थ्य ही धनजब कोई व्यक्ति का शरीर स्वस्थ्य नहीं होता है तो उस व्यक्ति को जीवन का आनंद लेने के बदले उसे जीवन में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से पीड़ित रहना पड़ता है | अच्छा स्वास्थ्य बनाये रखने के लिए हमें संतुलित भोजन और नियमित हल्का व्यायाम, ताजा हवा, स्वच्छ पानी, पर्याप्त मात्रा में सोना, नियमित चिकित्सकीय जाँच आदि की आवश्यकता होती है |

अच्छा स्वास्थ्य के लाभ

मनुष्य के स्वास्थ्यक्योंकि एक अच्छा स्वास्थ्य ईश्वर के दिए हुए वरदान की तरह होता है | प्रत्येक व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखना चाहता है, की  वह अपना कोई भी कार्य स्वंय कर पाये उसे किसी दूसरों पर निर्भर रहना ना पड़े |

जैसे की हम जानते हैं की अच्छा स्वास्थ्य ही  हमें खुशी और पूर्ण रूप से शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक भावना देता है और हमेशा बुराई संबंधी परेशानियों से दूर रखता है | अच्छा स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन होता है | बीमार व्यक्ति सुख सुविधाओं का उपभोग नहीं कर सकता |

एक अच्छा स्वास्थ्य हमेशा मन से चिंता को दूर रखता है और बिना किसी बीमारी के खुशियों से भरा जीवन व्यतीत करने में हमारी मदद करता है | हमें इस बात का हमेंशा ध्यान देना चहिए की ‘स्वास्थ्य ही हमारा सच्चा धन है |

शारीरिक स्वास्थ्य के लिए व्यायाम

व्यायामशारीरिक स्वास्थ्य के लिए व्यायाम बहुत ही जरुरी है | हमें रोज सुबह सैर और घर पर योगासन करना चाहिए | अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए ताज़ा फल, सलाद, हरी सब्जियाँ, दूध, दही अंडा आदि जैसे संतुलित रखने वाला भोजन समय पर करना चाहिए | पौष्टिक आहार और प्राकृतिक विटामिन मिनरल के रुप में काम आते हैं इसे पाचन तंत्र ठीक रहता है |

ग्लोबल वार्मिंग की समस्या

ग्लोबल वार्मिंग 1आज के आधुनिक युग में आसान प्रौद्योगिकी वाले जीवन में अब मनुष्य आलसी बन चूका है | जिससे लोगो को कई प्रकार की बिमारियों से घिरे हुए हैं | मनुष्य द्वारा पर्यावरण की संतुलन बिगड़ने के कारण स्वास्थ्य जीवन जीना मुश्किल हो चूका है | बढ़ते प्रदुषण ने ग्लोबल वार्मिंग की समस्याओं ने मानव जीवन को घेर रखा है |

निष्कर्ष:

जीवन में हमारे किसी भी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक अच्छा स्वास्थ्य हमें कार्य करने की शक्ति देती है | इसलिए हमें अपने कार्य के साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए |

Leave a Comment