समय पर निबंध – पढ़े यहाँ Essay on Hindi in Time

दोस्तों आज हमारा निबंध समय पर लिखा जा रहा है | दोस्तों हम सभी को मालूम होगा की मानव जीवन में समय बहुत ही कीमती है | समय बड़ा ही मुल्यावान होता है, क्योंकि ‘बिता’ हुआ समय कभी वापस लौटकर नही आता | जो व्यक्ति समय के महत्व को समझेगा, वाही व्यक्ति कामयाबी हासिल करेगा |

प्रस्तावना :

हमें समय के अनुसार समयनिष्ठ रहना चाहिए, और अपने सभी कार्यों को समय के अनुसार करना चाहिए |

समय के अनुसार उठना, सुबह पानी पीना, नहाना, नास्ता करना, स्कूल जाना, गृह कार्य करना, रात को पढ़ना, समय पर सोना आदि जैसे अपनी दैनिक दिनचर्या को सही समय पर नही किये तो हम अपने जीवन में अन्य लोगों से पीछे रह जाएँगे |

मानव जीवनभी नदीयों की धारा के समान होती है | इसी तरह से मानव जीवन भी हर पल समय की धारा के साथ बहता चला जाता है |

समय का सदुपयोग 

समय का सदुपयोग करने के लिए सभी लोगों को बचपन से ही अच्छी आदत डालनी चाहिए | अपने अच्छे आदत में समय का सदुपयोग को हमें सर्वप्रथम महत्वपूर्ण देना चाहिए | जीवन में समय का सदुपयोग के लिए इसके महत्व को समझते हुए, पूर्ण रूप से समय का उपयोग करना चाहिए |

जीवन में सफलता पाने के लिए मानव समय रहते हुए प्रयास नहीं किया तो वह पुरे जीवन भर ठोकर खाता रहता है | प्रति व्यक्ति अपने जीवन में उन्नति करने की इच्छा रखता है | वह व्यक्ति अपने जीवन में धनवान और विद्वान बनना चाहता है, ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में सुख प्राप्त करते हैं |

समय का प्रबंधन 

हमारा दैनिक कार्य कई खंडो में बाँटा गया है | जैसे समय पर पढाई करना, खेलना, व्यायाम करना, खाना-खाना, सोना आदि जैसे काम हमें समय के अनुसार करना चाहिए | प्रत्येक कार्य करने के लिए अलग-अलग समय होता है | मानव जीवन में अन्य परेशानियाँ आती हैं, परंतु किसी भी काम को सोंच विचार के प्रस्तुत करके हमें अपने कामों में समय प्रबंधन से एक दक्षता मिलता है |

समय का प्रबंधन करते हुए हमें हमारेरोज के दिनचर्या को प्रति-दिन एक डायरी में लिखना चाहिए |इससे हमें कभी भी पता चलेगा की हम अपने किसी भी बात और काम को कितना समय देते हैं | और कितना समय अनुपयोगी बातोंको देते हैं |

समय का दुरुपयोग 

मानव जीवन में समय बहुत की कीमती चीज होता है | जो व्यक्ति समय का सही उपयोग करता है वह व्यक्ति सफलता हासिल कर लेता है और जो व्यक्ति समय का दुरूपयोग करता है, वह जीवन में सबसे पीछे रह जाता है | इसलिए हम सभी को अपने जीवन के अमूल्य समय के महत्व को समझना चाहिए | उसका दुरुपयोग नहीं करना चाहिए |

निष्कर्ष :

अगर समय रहते हुए मनुष्य समय को नहीं समझ पाया तो वह जीवन में कभी सफल नहीं हो पाता है| ऐसे व्यक्ति दर-दर की ठोकरें खाता है |समय को कभी व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए क्योंकि बिता हुआ समय वापस नहीं आता |

For any other query regarding the Essay on Hindi in Time, you can ask us by leaving your comment below.

Updated: नवम्बर 5, 2019 — 5:52 पूर्वाह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *