परिश्रम के महत्व पर निबंध – पढ़े यहाँ Essay on Parishram Ka Mahatva in Hindi

भूमिका :

परिश्रम सफलता की एकमात्र कुंजी है | जीवन के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आलस्य और भाग्य का साथ छोड़कर कठिन परिश्रम करना ही सफलता का मार्ग है | कहा जाता है की परिश्रम ही सच्ची पूजा है, इसके बिना जीवन कुछ नहीं है |

कठोर परिश्रम 

कठोर परिश्रम ही मनुष्य को समृद्ध बनाता है और सफलता उसके कदम चूमती है | मनुष्य परिश्रम करके अपने जीवन की सभी समस्याओं से पीछा छुड़ा सकता है |

आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है एक उसके किसी भी कार्य को करने में एक रूकावट है | आलस्य मनुष्य की बुद्धि को मंद कर उसे पूरी तरह से सुस्त बना देता है |

परिश्रम का महत्व 

कोई ऐसा काम नहीं है जो परिश्रम के बिना नहीं हो सकता | जो व्यक्ति किसी भी कार्य को करने की क्षमता अपने मन में रखते हैं उनके लिए विश्व का कोई भी काम कठिन नहीं होता है |

केवल परिश्रम ही जीवन-संघर्ष में सफलता ला सकता है | मानव का इतिहास साक्षी है की अपने पुरुषार्थ पर भरोसा रखने वाले लोग ही रेगिस्तान में झील बना सकते हैं |

परिश्रम का परिणाम 

मनुष्य के जीवन में परिश्रम का विशेष महत्व है | परिश्रम करने वाले व्यक्ति ही किसी समाज में अपना विशिष्ट स्थान बना पाते हैं |

परिश्रम के बल पर कोई व्यक्ति भीड़ से उठकर एक महान कलाकार, शिल्पी कलाकार, डॉक्टर, इंजीनियर जैसे महान वैज्ञानिक बनता है | परिश्रम करने वाले व्यक्ति का हमेशा विजय होता है |

परिश्रम प्रत्येक लोगों के जीवन में महत्त्व सबसे अधिक होता है वो चाहे मनुष्य हो या कोई प्राणी | परिश्रम ही राजा को रंक और दुर्बल को सफल बनाती है |

परिश्रम का महत्व केवल हमारे जीवन में हि नहीं बल्कि हमारे देश पर भी इसका असर होता है |

देश का विकास 

पढाई के लिए भी परिश्रम करना पडता है | जिस देश के नागरिक साक्षर होते हैं, उस देश का विकास तेजी से होता है और वह देश बहुत उन्नति करता है |

प्रत्येक व्यक्ति का अपना एक सपना होता है जीवन में कुछ अच्छा करने का लेकिन ऐसा केवल सोंचने से नहीं होता है बल्कि कठोर परिश्रम करने से होता है |

परिश्रम के बिना जीवन व्यर्थ है

परिश्रम के बिना जीवन व्यर्थ है, | क्योंकि प्रकृति द्वारा दिए गए संसाधनों का उपयोग केवल वही कर सकता है जिसे परिश्रम पर विश्वास है |

कोई भी व्यक्ति को काफी कठिन परिश्रम किये बिना उसकी उन्नति नहीं हो सकती और नहीं कभी सुख समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है |

निष्कर्ष :

चींटी का जीवन भी परिश्रम से भरा होता है, मनुष्य कठोर परिश्रम करने के बाद अपने जीवन के सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकता है | जैसे सूर्य प्रतिदिन निकलकर सम्पूर्ण विश्व का उपकार करता है |

नदियाँ भी निरंतर चलती रहती हैं और वनस्पतियाँ में भी वातावरण के अनुसार परिवर्तन होता रहता है | जैसे कीड़े, पशु-पक्षी, जानवर सभी अपने दैनिक जीवन में व्यस्त रहते हैं |

Updated: दिसम्बर 10, 2019 — 11:17 पूर्वाह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *