lion

शेर पर निबंध हिंदी में – पढ़े यहाँ Essay on Hindi in Lion

Photo of author

By hindiscreen

प्रस्तावना :

शेर को जंगल का राजा कहा जाता है यह सबसे शक्तिशाली जानवर होता है | शेर को सिंह भी कहा जाता है यह जंगलों में रहता है | शेर का शरीर बहुत की हट्टा-कट्टा और रिष्ट-पुष्ट होता है जिससे इसे ताकतवर प्राणी कहा जाता है |

भारत में पशुओं की अनेक प्रजातियाँ पाई जाती है | शेर को शक्ति और अधिकार का प्रतिक माना जाता है यह एशिया और अफ्रीका में पाया जाता है |

जंगल का राजा 

शेर की जीवन शैली शेर को शक्ति और सुंदरता का प्रतिक माना जाता है, इसलिए भारत देश के अशोक स्तंभ में भी इसका प्रतिबिंब होता है | शेर एक जंगली जानवर है जो सबसे शक्तिशाली जानवरों में से एक है |

इसका शरीर स्वस्थ होता है, इसके पंजे में अधिक शक्ति होती है शेर के पैरों के निशान को पग का मार्ग कहा जाता है | शेर के विशाल आकार और क्रूर के कारण उसे जंगल का राजा के रूप में माना गया है |

शेर कहाँ पाया जाता है 

शेर का निवासशेर बिल्ली की प्रजाति का सबसे बड़ा और ताकतवर जानवर है, इसकी दहाड़ बहुत तेज की होती है जिसे सुनकर लोग दर जाते हैं | शेर अधिकतर एशिया और अफ्रीका में पाया जाता है | शेर को चिड़ियाघर और सर्कस में देखा जाता है वर्तमान समाय में शेर उपसहारा अफ्रीका और एशिया में पाया जाता है |

शेर की शरीर रचना 

शेरशेर के चार पैर होते हैं जिसकी सहायता से यह तेज गति से दौड़ता है | इसका शरीर भूरे रंग के बालों से ढंका हुआ होता है और इसके गर्दन पर बड़े-बड़े बाल होते हैं | शेर की आंखे बड़ी और चमकीली होती है | इसके आँखों का बाहरी आवरण भूरे रंग का होता है और मध्य भाग गहरे काले रंग का होता है |

रात के समय में शेर की आँखे दूर से ही चमकती हुई दिखाई देती है | इसके पैरों में नुकीले नाखून होते हैं और लंबी पूंछ होती है जिसके आखिरी छोर पर बड़े-बड़े बाल होते हैं | पूंछ की सहायता से शेर ऊँची छलांग लगाता है और तेज गति में दौड़ता है |

शेर झुंड में रहना पसंद करते हैं 

lion is the best 1 शेर जंगलों और पहाड़ों में रहते है और यह अधिकतर झुंड में रहना पसंद करते हैं | शेर भोजन की तलाश में इधर उधर घूमते हैं | यदि उनके पास पर्याप्त भोजन होता है तो वह पुरे दिन आराम करते हैं |

शेर का मुख्य शिकार हिरन और जेब्रा होता है इसकी औसतन आयु २० वर्ष का होता है | एक समूह में १० से २० शेर होते हैं और उनमें से सबसे ताकतवर उस समूह का मुखिया होता है |

निष्कर्ष :

शेर एक दिन में लगभग २० घंटे सोता है और यह 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है | शेर का मुख्य आहार बड़े स्तनधारी जीव होते हैं शेर की ऊंचाई १० फ़ीट और लंबाई ३.५ फ़ीट होती है | शेर अपनी मजबूती और सुंदरता के लिए जाना जाता है |

हिंदी में शेर पर निबंध के बारे में किसी अन्य प्रश्न के लिए, आप नीचे अपनी टिप्पणी छोड़ कर हमसे पूछ सकते हैं।

Leave a Comment