प्रस्तावना :
ईंधन एक प्राकृतिक संसाधन है जो उपयोगी ऊर्जा प्रदान करता है | यह रासायनिक या परमाणु की प्रतिक्रिया से गुजरता है |
जैसे कोयला, लकड़ी, तेल, पेट्रोल और गैस ऊर्जा प्रदान करता है | जैसे की हम सभी जानते हैं की ईंधन आदमी नहीं बनाया है यह केवल सवाभाविक रूप से होता है |
ईंधन अमूल्य चीज है इसके बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं | हमें केवल वाहनों को चलाने के लिए ईंधन की आवश्यकता नहीं है बल्कि भविष्य की आने वाली पीढ़ी के लिए भी जरूरत है |
ईंधन प्राकृतिक संसाधन है
अच्छे पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए तेल बचत ईंधन एक प्राकृतिक संसाधन है | ईंधन मानव जीवन को सुचारु रूप से चलाने के लिए बहुत ही जरुरी है | कोयला, लकड़ी, तेल, पेट्रोल जलाने पर ऊर्जा प्रदान करते हैं और एक बेहत्तर जीवन के साधन उपलब्ध कराते हैं |
ईंधन केवल प्राकृतिक रूप से ही उपलब्ध है इसलिए हमें इसका उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से करना चाहिए | ईंधन का उपयोग हमारे जीवन को बेहत्तर बनाता है यदि हम ईंधन का संरक्षण नहीं करेंगे तो हम इसे पूरी तरह से नष्ट कर देंगे |
ईंधन संरक्षण
हमारी लापरवाही के कारण प्राकृतिक संसाधन बर्बाद हो रहे हैं यदि सब इसी तरह से चलता रहा तो ईंधन जैसे प्रकृतिक गैस बहुत जल्दी ही नष्ट हो जाएगी | ईंधन की खपत अधिक है लेकिन ईंधन हमारे पास सिमित मात्रा में मौजूद है |
ईंधन का उपयोग इस तरह से अंधाधुंध उपयोग होता रहा तो आने वाले भविष्य में ईंधन खत्म हो जाएगा | ईंधन की सिमित मात्रा को ध्यान में रख्रते हुए हम सभी को आवश्यकता है ईंधन संरक्षण की |
ईंधन का उपयोग
ईंधन का उपयोग हम अपने दैनिक जीवन में ऊर्जा के स्रोत के रूप में करते हैं जैसे मशीन में परिवहन के साधन में, खाना पकाने में और कारखानों में ईंधन का उपयोग करते हैं | हम मुख्यतः “जीवाश्म ईंधन” पर निर्भर हैं | हमारे घरो में उपयोग होने वाले रसोई गैस को हम जितना खर्च करेंगे यह विश्व से उतनी ही तेजी से काम होती जाएगी | जीवाश्म ईंधन का एक रूप है, कोयला, तेल और गैस जैसे जीवाश्म ईंधन प्राकृतिक संसाधन हैं |
मनुष्य की बढ़ती उपयोग के कारण ईंधन की उपस्थिति कम होती जा रही है | कोयला बिजली उत्पादन के लिए प्रयोग किया जाता है इसलिए बिजली का सिमित उपयोग करके कोयला संरक्षण में मदद करता है | ईंधन की बचत के लिए हमें नजदीक स्थान पर जानें के लिए वाहनों का उपयोग चाहिए | जिससे डीजल और पेट्रोल की बचत होगी और वह भविष्य में प्रयोग करने के लिए मौजूद होंगी |
निष्कर्ष :
ईंधन के बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते इसलिए सरकार को भी ईंधन सरंक्षण के लिए सख्त नियम बनाने चाहिए और लोगों को भी उसके प्रति जागरूक करना चाहिए |
वाहनों में गैस का उपयोग करके ईंधन को सरंक्षित किया जा सकता है | वाहन को धीमी गति से चलाना चाहिए और वाहन चलते समय कम त्वरक का उपयोग करना चाहिए |
हिंदी में ईंधन संरक्षण पर निबंध के बारे में किसी अन्य प्रश्न के लिए, आप नीचे अपनी टिप्पणी छोड़ कर हमसे पूछ सकते हैं।