भूमिका :
प्राचीन काल से ही मानव जीवन में वृक्षों का अधिक महत्व रहा है | वृक्ष हम सभी के लिए प्रकृति का दिया गया एक अनमोल उपहार है, जिसपर पशु, पाखी और मनुष्य सभी निर्भर हैं | वृक्ष हम सभी के लिए अत्यंत ही उपयोगी और पृथ्वी पर जीवन निर्वाह करने के लिए जरुरी है | वृक्ष हमारे जीवन का अस्तित्व है, इसके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना करना असंभव है |
वृक्ष का महत्व
वृक्ष का महत्व हमारे जीवन में सबसे अधिक है | वृक्ष एक महान संपत्ति है यह मानव जाती के लिए वरदान है | वृक्ष के कारण ही इस हरी-भरी पृथ्वी पर हमारा जीवन खुशहाल है |
वृक्ष एक सच्चा योद्धा है जो जन्म से ही हमारे लिए प्रदुषण से लड़ते रहते हैं और हमें स्वच्छ और सुंदर पर्यावरण देते हैं | पृथ्वी पर वृक्ष हजारो सालों से है, यह प्रदुषण वाली जहरीली कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं |
वृक्ष हमारा सच्चा मित्र
वृक्ष हमारा सबसे अच्छा मित्र है, यह हमें निस्वार्थ अपने अमूल्य रत्न देता है | वृक्ष वातावरण को स्वच्छ और संतुलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं |
वृक्ष हमें ऑक्सीजन और हवा प्रदान करते हैं और co2 को अपनी श्वसन क्रिया में उपभोग कर लेते हैं | वृक्ष हमें सुरक्षा, घर, छाया, भोजन और कमाई का जरिया उपलब्ध कराते हैं | इस पृथ्वी पर वृक्ष ही हमारा सच्चा मित्र है इसलिए समय-समय पर वृक्षारोपण करें तथा लोगों को भी जागरूक करें |
वृक्षों के लाभ
वृक्ष हमें भोजन, कपडा, मकान उपलब्ध कराता है साथ ही हमें वायु प्रदूषण से बचाता है और शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करता है, वृक्ष भूमिक्षरण से बचाते हैं, क्योकि तेज़ वर्षा का पानी वृक्ष सहन कर लेते है |
वृक्ष हमें खानें-पिनें की सामग्री, हवा, जलाने के लिए ईंधन, वस्त्र और पशुओं को भोजन, बीमारियाँ दूर करने के लिए जड़ी-बूटी, ठंडी छाया भी प्रदान करता है | वृक्ष हमें गर्मी के मौसम में छाया प्रदान करता है | वृक्ष के पत्तों से भूमि उपजाऊ हो जाती है और अन्य खनिज संपदा प्रदान करते हैं |
मानव और वृक्ष
प्राचीन काल से ही मानव और प्रकृति का गहरा संबंध रहा है | आदिकाल में आदिमानव वृक्षों के मीठे फल को खाकर जीवित रहता था और वृक्षों की छाल और पत्तों से अपना शरीर ढँकता था | वृक्षों ने ही आदिमानव को धूप और बारिश से बचाया है |
हिंसक जंगली जानवरों से बचने के लिए वृक्ष पर चढ़ जाते थे | आज के आधुनिक युग में भी मानव और वृक्ष एक दूसरे के मित्र रहे हैं | परंतु सभ्यता का विकास होते ही वृक्षों की उपयोगिता बढ़ती गई | आज बदलते माहौल ने वृक्षों की हालत दयनीय बना दी है |
निष्कर्ष:
वृक्ष हमारे स्वस्थ के रक्षक हैं जो वातावरण को स्वच्छ रखते हैं | वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना नहीं किया जा सकता है | इसलिए हमें समय-समय पर नए वृक्ष लगाना चाहिए और उनकी देखभाल करके पर्यावरण को हरा-भरा करने में मदद करना चाहिए |