पुस्तकों के महत्व पर हिंदी में निबंध – पढ़े यहाँ Importance Of Books Essay In hindi

भूमिका :

पुस्तक ज्ञान का स्रोत है, अपितु अच्छी मित्र भी | पुस्तक बचपन से ही पुस्तक हमारी मित्र होती है, जो स्कूल की पढाई से लेकर कॉलेज की पढाई तक पुस्तक  हमारे साथ ही रहती है | पुस्तक हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है | बचपन में हम जब छोटे थे तब माँ हमें पुस्तकों में चित्र दिखाकर ही हमें कहानियाँ सुनाया करती थी |

पुस्तक ही हमारी मित्र होती है 

पुस्तक हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है पुस्तक से वफादार कोई नहीं होता है | पुस्तक से ही हमें ज्ञान प्राप्त होता है, पुस्तक ज्ञान का वह सागर है जो किसी भी विषय के बारे में जानने के लिए पहले से समय में गुरु हुआ करते थे | लेकिन आज के समय में सभी जानकारी पुस्तकों में होती हैं | जिसे पढ़कर मनुष्य का सामाजिक और मानसिक विकास होता है |

पुस्तक हमें मार्गदर्शन कराती है 

हमें सभ्य बनाने में पुस्तक हमारी सहायता करती है कर हमारा मार्गदर्शन कराती है | हम किसी भी मुसीबत में होते हैं तब पुस्तक ही हमें रास्ता दिखाती है और हमें सलाह देती है | पुस्तकों के माध्यम से ही कभी-कभी किसी की कहानी को पढ़ने के बाद उसमें पसंद आई हुई किसी किरदार का हाथ थामें जीवन गुजार देने का मन करता है |

पुस्तक से स्मृति शक्ति और बुद्धि का विकास होता है 

पुस्तकें प्रेरणा का भंडार होती हैं,  इसे पढ़कर हमें जीवन में  कोई भी महान कार्य करने की प्रेरणा मिलती है | पुस्तक किसी के भी विचारों और भावनाओं को दूसरे तक पहुँचाने का सबसे अच्छा साधन है | पुस्तक को पढ़कर ही हमारी स्मृति शक्ति और बुद्धि का विकास होता है | पुस्तक एक अच्छा मित्र होने के कारण ही हमें सफलता के मार्ग पर ले जाता है | यदि हम किसी गलत रस्ते पर जाते हैं तो पुस्तक हमें सही मार्ग दिखाती है |

मनोरंजन का साधन 

पुस्तक लोगों के मन को बहलाती है और अच्छी कहानियाँ सिखाती हैं | पुस्तक बच्चों के लिए प्यारी-प्यारी कहानियाँ बताती हैं | पुस्तकें मनोरंजन का महत्वपूर्ण साधन होती है | पुस्तक कहानियों के जरिये जीवन के मूल्यों की शिक्षा देती है, जो हमरे लिए बहुत ही उपयोगी होती है |

पुस्तक के लाभ 

पुस्तक हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है, इसमें लिखी हुई हर बात न किसी पड़ाव में अवश्य काम आती है | पुस्तक हमें संस्कार हुए ज्ञान देकर एक अच्छा इंसान बनाती है | पुस्तक के बिना व्यक्ति बहुत से बातो से अनजान रह जाता है | पुस्तक ज्ञान अर्जित करने का सबसे सरल और सस्ता साधन है इसके लिए हमें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है |

निष्कर्ष :

पुस्तक के जरिये हम २०० सालों पुरानी मंदिर की कहानियाँ और इतिहास की सभी पुरानी चीजों को हम आसानी से पढ़ सकते हैं | प्रत्येक विषय में पुस्तक है जिसे हम बिना किसी भी मुसीबत से अपने विषय के बारे में ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं |

Updated: जनवरी 24, 2020 — 9:30 पूर्वाह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *