त्योहारों पर निबंध – पढ़े यहाँ Essay on Festivals in Hindi Language

भूमिका :

भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है, यहाँ पुरे वर्ष अलग-अलग त्योहारों को बड़े ही खुशियों के साथ मनाया जाता है | यहाँ अलग-अलग धर्म के लोग रहते हैं और सभी धर्मों के लोग आपस में मिल-जुलकर खुशियों के हर साल त्योहारों को मनाते हैं | भारत में अलग-अलग विभिन्नताएँ होने के बाद भी सभी जाति और धर्म के लोग भारत के त्योहारों का आनंद लेते हैं |

मुख्य भारतीय त्यौहार :

दशहरा, महा शिवरात्रि, दुर्गा पूजा, गणेश चतुर्थी, रक्षाबंधन, होली, मकर सक्रांति, जन्माष्टमी, राम नवमी, पसंत पंचमी, अक्षय तृतीया, काली पूजा, दिपावली आदि जैसे त्यौहार भारत का मुख्य त्यौहार हैं | यह त्यौहार मुख्य रूप से हिंदू धर्म द्वारा मनाया जानें वाला त्यौहार है |

मुस्लिम द्वारा मनाया जानें वाला  ईद-उल-फितर, ईद-उल-अधा और मुहर्रम जैसे कई तरह के त्यौहार है | भारत के नए साल का दिन और क्रिसमस ईसाईयों द्वारा मनाया जानें वाला त्यौहार है और गुरु नानक जयंती सिखों द्वारा मनाया जानें वाला त्यौहार है |

त्योहारों का महत्व :

दिपावली

दिपावली मुख्य रूप से हिंदू-धर्म का त्यौहार है, इस दिन माता लक्ष्मी और गणेश पूजन किया जाता है और रात के समय घर और आँगन को दीयों से प्रकाशित किया जाता है |

दुर्गा पूजा 

यह त्यौहार पश्चिम बंगाल में मनाया जाता है इस त्यौहार के दौरान दुर्गा माता, माँ काली की मूर्तियों को स्थापित कर उनका का पूजा किया जाता है | बड़े ही श्रद्धा भाव से माँ की पूजा-अर्चना किया जाता है | लोग नौ दिनों तक व्रत रखते हैं कई स्थानों पर भव्य मेला लगता है |

दशहरा 

दशहरा नवरात्रि के दसवें दिन मनाया जाता है | इस विजयादशमी भी कहा जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है | इस दिन पुरानी मान्यताओं के अधर पर रावण का पुतला बनाकर जलाया जाता है |

ईद 

इसे ईद-उल-फितर भी कहा जाता है | यह मुस्लिम धर्म का मुख्य त्यौहार है, यह त्यौहार भाईचारे की भावना को दर्शाता है | इस दिन लोग एक महीनें का रोजा रखनें के बाद नया चाँद का उदय होता है और अगले दिन ईद मनाया जाता है लोग एक दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं |

क्रिसमस 

क्रिसमस का यह त्यौहार ईशाई धर्म का मुख्य त्यौहार है |इस दिन ईशा मसीह का जन्म हुआ था इसलिए ईशाई धर्म के लोग बड़े ही खुशियों के साथ क्रिसमस का यह त्यौहार मनाते हैं |

स्वतंत्रता दिवस 

भारत में कुछ राष्ट्रीय त्यौहार भी हैं जैसे १५ अगस्त १९४७ को हमारा भारत देश अंग्रेजों की  गुलामी से  आज़ाद  हुआ था | इसलिए स्वतंत्रता दिवस के रूप में पुरे भारत में मनाया जाता है |

गणतंत्र दिवस 

२६ जनवरी को हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है | इस  दिन भारत देश में संविधान लागू हुआ था |

गाँधी जयंती :

2 अक्टूबर को हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का जन्म हुआ है, इस उपलक्ष्य में गाँधी जयंती के रूप में मनाया जाता है |

Updated: January 18, 2020 — 8:14 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *