भ्रष्टाचार पर निबंध – पढ़े यहाँ Essay on Corruption in Hindi

प्रस्तावना : 

कोई भी देश अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए जाना जाता है | भारत जैसा देश अपनी सत्य-अहिंसा, धार्मिकता, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों के कारण पुरे विश्व में भारत का अपना अलग ही पहचान था | लेकिन आज के समय में भारत अपनी संस्कृति को छोड़कर पाश्चात्य सभ्यता को अपना रहा है | वहीं भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में विश्व का पहला राष्ट्र बन गया है |

क्या है भ्रष्टाचार 

भ्रष्टाचार एक जहर है हो देश, संप्रदाय तथा समाज में गलत भावना उत्पन्न कर दिया है | भ्रष्टाचार का मतलब इसके नाम में ही छुपा हुआ है, भ्रष्टाचार यानि की भ्रष्ट+आचरण जो आज पुरे भारत में महामारी की तरह फ़ैल गया है | जिसके कारण देश की स्थिति बिगड़ती जा रही है |

भ्रष्टाचार का स्वरुप 

भ्रष्टाचार दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है | भ्रष्ट और आचार जिसका शाब्दिक अर्थ है आचरण से भ्रष्ट और पतित एक ऐसा व्यक्ति जिसका आचार पूरी तरह से बिगड़ गया है | जो न्याय, निति, सत्य, धर्म और सामाजिक, मानवीय, राष्ट्रिय मूल्यों के विरुद्ध कार्य करता है | जैसे आज के समय में मानव अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए गलत आचरण कर रहा है | भारत आज पूरी दुनियां में भ्रष्टाचार के मानले में ९४वें स्थान पर है |

भ्रष्टाचार के प्रकार 

भ्रष्टाचार के कई प्रकार हैं जससे आज कोई भी क्षेत्र बचा नहीं है | भ्रष्टाचार के कारण लोग अपनी जिम्मेदारियों को नहीं समझते, चोरी, बेईमानी, सार्वजानिक संपत्तियों की बर्बादी, शोषण, रिश्वत लेना , चुनाव में धांधली, ब्लैकमेल करना, टैक्स चोरी, झूठी गवाही, झूठा मुकदमा, परीक्षा में नकल, परीक्षार्थी का गलत मूल्यांकन, हफ्ता वसूली, जबरन चंदा लेना आदि भ्रष्टाचार के कई प्रकार हैं |

भ्रष्टाचार के प्रभाव 

भ्रष्टाचार के कारण हमारे देश का आर्थिक विकास रुक गया है | दिन-प्रतिदिन बढ़ते भ्रष्टाचार ने भारत में दीमक की तरह फ़ैल चूका है | इसके बढ़ते भ्रष्टाचार को रोकना मुश्किल हो गया है | भारत में कई जगहों पर धर्म, संप्रदाय, आस्था और विश्वास के नाम पर लोगों का शोषण किया जा रहा है | सरकारी दफ्तरों में भी घूस नहीं देने पर कोई काम नहीं होते हैं |

भ्रष्टाचार को रोकने का उपाय 

केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों को ७वें वेतन आयोग के रिपोर्ट के अनुसार अच्छा वेतन मिल रहा है | राज्य सरकार के कर्मचारियों कअच्छा वेतन नहीं मिल पाया है | जिसके कारण दफ्तरों में भ्रष्टाचार बढ़ते ही जा रहा है | इसलिए भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सही समय पर वेतन बढ़ाया जाना चाहिए |

सभी  कार्यालय में कैमरा लगाया जाना चाहिए जो अन्य विभाग के द्वारा ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों पर निगाह रखे |  सीसीटीवी कैमरे के कारण कर्मचारी घूस लेने से डरेंगे |

भ्रष्टाचार भी आतंकवाद और देशद्रोह के समान यह बहुत बड़ा अपराध है | भ्रष्टाचार के कारण देश की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है | भ्रष्टाचार करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान बनाना पड़ेगा |

Updated: January 17, 2020 — 12:46 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *