प्रस्तावना
पुरे संसार में स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन होता है | स्वास्थ्य यह एक धन हैं जो हमारी सहायता करने के लिए क्षमता रखता हैं | अच्छा स्वास्थ्य हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता हैं |
एक अच्छा स्वास्थ्य मन को हर एक चिंता से दूर रखता हैं | अगर मनुष्य स्वस्थ रहता हैं तो वह अपने लिए धन कभी भी जमा कर सकता हैं | इसलिए धन को ही सर्वश्रेष्ठ माना जाता हैं |
व्यायाम की जरूरत
हर एक मनुष्य को अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए हर दिन व्यायाम करना चाहिए | उसके साथ – साथ सही समय पर आराम करना चाहिए | प्रात: कल में उठकर व्यायाम करने से बहुत सारे फायदे होते हैं |
सुबह – सुबह व्यायाम करने से मनुष्य का मन प्रसन्न रहता हैं और शुद्ध हवा मिलती हैं | सुबह के समय वातावरण भी स्वच्छ और सुंदर रहता हैं |
पौष्टिक आहार
मनुष्य को अपना स्वास्थ्य स्वस्थ रखने के लिए हर दिन पौष्टिक आहार लेना चाहिए | जैसे की उसे हरी सब्जियां, ताजे फल, दूध, दही और अंडे खाने चाहिए | यह सभी शरीर को तकाद देते हैं | यह विटामिन और मिनरल की तरह काम करते हैं |
धुम्रपान पदार्थों का परिणाम
भुम्रापन और नशीले पदार्थ स्वास्थ्य के बहुत हानिकारक होते हैं | मनुष्य एक बार नशीले पदार्थों का सेवन करता हैं तो उसे चस्का लगता हैं और उसके बाद उसे अपनी आदत बना लेता हैं | कुछ होने पर भी वो अपनी आदत को नहीं छोड़ता हैं |
उसे छोड़ना मुश्किल हो जाता हैं | मनुष्य हमेशा के लिए उसका गुलाम हो जाता हैं | इसलिए अगर मनुष्य को अपना स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए नशीली पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए |
मन की शुद्धि
हर एक मनुष्य को अपने मन में द्वेष और ईर्ष्या की भावना नहीं रखनी चाहिए | दूसरों की खुशहाली को देखकर जलना नहीं चाहिए |
मन में बुरे विचार रखने से हमारे स्वास्थ्य पर बहुत असर पड़ता हैं | मन को निर्मल और साफ रखना चाहिए | मन की सफाई यह मानसिक शांति के लिए आवश्यक हैं |
अगर हमारा स्वास्थ्य स्वस्थ रहेगा तो हमें हर एक कार्य करने के लिए शक्ति मिलेगी | यह हमारी सफलता का जमा किया हुआ धन माना जाता हैं |
तनाव को दूर
अच्छा स्वास्थ्य तनाव को दुर करता हैं | उसकी वजह से किसी भी परेशानी के स्वस्थ जीवन को बढ़ावा मिल जाता हैं | इसलिए मनुष्य को अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखना चाहिए |
उसके प्रति हर एक व्यक्ति जरूर रहना चाहिए | मनुष्य को अपना स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए | उसके साथ – साथ हर एक व्यक्ति को तनावमुक्त रहना चाहिए |
निष्कर्ष:
हम सभी के जीवन में स्वास्थ्य बहुत ही कीमती चीज हैं और इसे सभी को संभाल के रखना चाहिए |
मनुष्य अपने व्यस्त जीवन में स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए | उसके साथ – साथ बच्चों को भी अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी आदते बनाए रखने के लिए सिखाना चाहिए |