नए साल पर निबंध – पढ़े यहाँ Essay On Happy New Year In Hindi

प्रस्तावना:

हर साल नया साल अपने साथ नयी उम्मीदें, नया सपना और नया वादा लेकर आता है | यह विश्व भर में सभी लोग बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं | नया साल लोगों के लिए एक विशेष दिन होता है | अंग्रेजी पंचन के अनुसार १ जनवरी से नए साल की शुरुआत माना जाता है |

३१ दिसंबर को एक साल के अंत होने के बाद १ जनवरी से नए साल की शुरुआत होती है | नया साल आने की ख़ुशी में पूरी दुनिया में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है | नया साल मनाने के पीछे मान्यता है की साल का पहला दिन अगर उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाए तो साल भर इसी उत्साह और खुशियों के साथ ही बीतेगा |

नया साल एक ऐसे त्योहारों में से एक है, जिसे आह भी सबसे पुराना छुट्टी माना जाता है | विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग दिनों मनाया जाता है | नए साल पर बहुत से लोग अपने आप से कई वादें करते हैं | कुछ लोग अपनी बुरी आदत छोड़ने के लिए कसम खाते हैं | नए साल का पहला दिन बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है |

नया साल हिंदू पंचांग के अनुसार १ जनवरी को नहीं मनाया जाता है | हिंदू द्वारा नए साल की शुरुआत गुड़ी पड़वा से शुरू होता है | लेकिन १ जनवरी को नया साल मनाना सभी धर्मों में एकता कायम करने में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है | नया साल ३१ दिसंबर की रात से ही कई स्थानों पर अलग-अलग समूहों में इकठ्ठा होकर नए साल का जश्न मानना शुरू कर देते हैं |

नए साल के आने की ख़ुशी में लोग रात के १२ बजते ही एक दूसरे को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देना शुरू कर देते हैं | नया साल एक नई शुरुआत को दर्शाता है और हमेंशा आगे बढ़ने की सिख देता है | पुराने साल में हमने जो कुछ सीखा है, या जो भी किया है, सफल हुए या असफल हुए हैं उससे सिख लेकर एक नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ने चाहिए |

नया साल हर किसी के जीवन में नई चीजों की शुरुआत माना जाता है | कुछ लोग नए साल की शुरुआत पर भगवान से आशीर्वाद लेने चर्च, मंडी या मस्जिद जाते हैं | नए साल आने की ख़ुशी में लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ उपहारों और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हैं |

ऐसा माना जाता है साल का पहला दिन अगर पुरे उत्साह के साथ बिता तो इसका मतलब यह है की आपका पूरा साल वैसा ही जाएगा | इस बात को मानते हुए लोग साल के पहले दिन छे-अच्छे काम भी करते हैं | कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने जीवन में हार मान लेते हैं | ऐसे लोग नए साल के साथ नए जोश के साथ शुरुआत करते हैं |

यदि आपके पास नए साल पर निबंध से संबंधित कोई अन्य प्रश्न हैं, तो आप नीचे टिप्पणी करके अपनी क्वेरी पूछ सकते हैं।

Updated: मार्च 4, 2020 — 11:10 पूर्वाह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *