पर्यावरण पर निबंध – पढ़े यहाँ Essay on Environment in Hindi

प्रस्तावना :

पर्यावरण हमारे पृथ्वी पर जीवन का आधार है जो सिर्फ मनुष्य ही नहीं बल्कि सभी जीव-जंतु और पेड़-पौधे के विकास और अस्तित्व का आधार है | सभी को यह जानकारी होना चाहिए की पर्यावरण जलवायु, स्वच्छता,प्रदुषण और वृक्ष का महत्वपूर्ण योगदान रहा है |

मानव, सभी जीव-जंतु और पेड़-पौधे सभी का जीवन पर्यावरण पर ही निर्भर है, क्योंकि स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है |

मानव और पर्यावरण 

मानव और पर्यावरण एक दूसरे पर निर्भर होते हैं | यदि जलवायु में थोड़ा भी परिवर्तन होता है तो उसका असर हमारे शरीर पर दिखने लगता है |

पर्यावरण ही पृथ्वी का आधारशिला है | जिससे केवल  मानव  ही नहीं बल्कि जीव-जंतु और वनस्पतियों के विकास का अस्तित्व आधार है |

पर्यावरण का अर्थ 

पर्यावरण दो शब्दों से मिलकर बना है, परि + आवरण जिसका अर्थ है एक ऐसा वातावरण जो हमारे चारो तरफ के वातावरण और उसमें निहित सभी तत्व और उसमें रहने वाले सभी प्राणियों से हैं |

हमारे लिए उपस्थित हवा, भूमि, जल, पशु, पक्षी, और पेड़-पौधे सब पर्यावरण में शामिल हैं | महत्वपूर्ण संसाधन हमें  पर्यावरण  द्वारा ही उपलब्ध है |

स्वच्छता और  पर्यावरण 

सन २००० में पृथ्वी पर लोगों की जनसंख्या ६ अरब (बिलियन) लाख थी | जिसमें से १.१ अरब (बिलियन) लोगों को पीने के लिए स्वच्छ जल और २.४ अरब (बिलियन) लोगों को पर्याप्त साफ-सफाई की सुविधा उपलब्ध नहीं थी | जिसके कारण उन्हें अनके बीमारियां फैल गईं |

हर साल लगभग २.५ करोड़ लोग बीमार होते हैं, जिनमें से हर साल ३० लाख (३ मिलियन) और प्रति-दिन लगभग १०,०००  लोगों की मृत्यु होती है | दस्त और अतिसार का रोग बच्चों को गंभीर रूप से प्रभावित करता है और इससे विकासशील देशों में हर साल लगभग २० लाख बच्चों की मृत्यु होती है |

पर्यावरण का महत्व

पर्यावरण का महत्व मानव जीवन में महत्वपूर्ण है | क्योंकि इसके अंतर्गत मानव, जीव-जंतु, प्राकृतिक वनस्पतिया, पेड़ पौधे, मौसम जलवायु सब है | पर्यावरण हर किसी के जीवन के लिए महत्वत्त्वपूर्ण है|

पर्यावरण संरक्षण

समस्त प्राणियों के जीवन और प्रिथ्वी के सभी प्राकृतिक परिवेश का गहरा संबंध है | आज प्रदुषण के कारण पृथ्वी दूषित हो रही है |

जिसके कारण मानव सभ्यता का अंत दिखाई दे  रहा है | सन १९९२ में ब्राजील में विश्व के १७४ देशों में पृथ्वी सम्मेलन आयोजित किया जाता है | सन २००२ में जोहान्सबर्ग में पृथ्वी सम्मलेन आयोजित करके विश्व  के  सभी देशों  में पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देने के लिए उपाय सुझाया गया |

पर्यावरण दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा पर्यावरण दिवस के प्रति राजनितिक हुए सामाजिक स्तर पर जागृति लानें के लिए ५ जून १९७३ में पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया |

निष्कर्ष :

स्वच्छ पर्यावरण जीवन को विकसित और पोषित करने में मदद करता है | यदि किसी मानव निर्मित कारणों से पर्यावरण प्रभावित होता है, तो इसका असर हमारे जीवन पर पड़ता है | इसलिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है |

हिंदी में पर्यावरण पर निबंध के बारे में किसी अन्य प्रश्न के लिए, आप नीचे अपनी टिप्पणी छोड़ कर हमसे पूछ सकते हैं।

Updated: नवम्बर 18, 2019 — 7:45 पूर्वाह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *