प्रस्तावना:
इलेक्टॉनिक मिडिया प्रकाशन, संपादन, लेखन अथवा प्रसारण के कार्य को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से आगे बढ़ाने की कला को मिडिया कहा जाता है |
मिडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है | समाज में मिडिया की भूमिका संवादवहन की होती है | समाज के विभिन्न वर्गों, सत्ता केंद्रों, व्यक्तियों और संस्थाओं के बिच पल का काम करता है |
हमारे देश में इलेक्टॉनिक मीडिया पिछले २० वर्षों में घर पहुँच गया है | वह चाहे शहर हो या फिर कोई ग्रामीण क्षेत्र शहरो और गाँव में केबिल टीवी से सैकड़ो चैनल दिखाए जाते हैं |
मिडिया एक ऐसा जरिया है जिसके माध्यम से देश और विदेश की जानकारी, डाटा को एक साथ लाखों लोगों तक पहुँचाया जाता है |
शहर से दूर दराज के क्षेत्रों में भी लगातार डीटीएच-डायरेक्ट टु होम सर्विस का विस्तार हो रहा है | प्रारंभ में केवल फिल्मी क्षेत्रों से जुड़े गीत, संगीत और नृत्य से जुडी प्रतिभाओं के प्रदर्शन का माध्यम बना एवं लंबे समय तक बना रहा |
इससे ऐसा लगने लगा की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया केवल फिल्मी कला क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभाओं के प्रदर्शन के मंच तक ही सिमटकर रह गया है | जिसमें नैसर्गिक और स्वाभाविक प्रतिभा प्रदर्शन के अपेक्षा नक़ल को ज्यादा तवज्जो दी जाती रही है |
किसी भी देश की उन्नति और प्रगति में मिडिया का बहुत ही बड़ा योगदान होता है| अंग्रेजी की दासता से सिसकते भारतियों ने देश-भक्ति व उत्साह भरने में मिडिया का बड़ा योगदान था |
आज भी मिडिया की ताकत के सामने बड़े से बड़े राजनेता, उद्योगपति अपने सिर को झुकाते हैं | मिडिया का जनजागरण में भी बहुत बड़ा योगदान है | छोटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का अभियान हो या एड्स के प्रति जागरुकता फैलाने का काम मिडिया ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाई है |
विज्ञापन के द्वारा टीवी चैनलों की भी कमाई होती है | मनोरंजन का बहुत अच्छा साधन है, इसमें दिखाए जाने वाले, टीवी सीरियल, न्यूज़, गाने, फिल्मों के द्वारा लोगों का मनोरंजन होने लगा |