प्रस्तावना:
हर किसी के जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व होता हैं | हम सबही को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए और सफलता पाने के लिए शिक्षा बहुत जरुरी हैं |
शिक्षा के माध्यम से मनुष्य के आतंरिक शक्तियों का विकास होता हैं | अगर मनुष्य शिक्षा नहीं प्राप्त करता हैं तो उसका जीवन पशु के समान होता हैं |
आज के युग में उच्च शिक्षा का महत्व नौकरी और अच्छा पद प्राप्त करने के लिए सबसे ज्यादा बढ़ गया हैं | इसलिए हर एक व्यक्ति को शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए |
शिक्षा शब्द उत्पत्ति
शिक्षा को अंग्रेजी में Education कहा जाता हैं | Education इस शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द Educare से हुई हैं | जिसका का अर्थ होता हैं – शिक्षित करना या कुछ नया सीखना |
शिक्षा के स्तर
आज के आधुनिक समय में शिक्षा के विभिन्न स्तर हैं | जैसे की नर्सरी, केजी, प्राइमरी, जूनियर और कॉलेज इत्यादि | सभी लोगों को लगता हैं, उनके बच्चे पढने में होशियार हो | आज के समय में कोई भी व्यक्ति अशिक्षित नहीं रहना चाहता हैं |
नर्सरी शिक्षा
इस स्तर के शिक्षा में ३ से ६ साल तक के बच्चों को प्रवेश दिया जाता हैं | जिसमे बच्चों को खेल की भी शिक्षा दी जाती हैं | जिसमें बच्चों को वर्णमाला पढाई जाती हैं | बच्चों को पेन्सिल पकड़ना और कॉपी पर लिखना सिखाया जाता हैं |
प्राइमरी शिक्षा
प्राइमरी शिक्षा में १ से ५ साल तक के बच्चों को शिक्षा दी जाती हैं | इसमें हिंदी मध्यम के बच्चों को हिंदी मीडियम की किताबे होती हैं और अंग्रेजी भाषा में भी किताबे होती हैं |
आज सरकारने पुरे देश में सरकारी प्राइमरी स्कूल बनाये हैं | इससे बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाती हैं | आज के समय में प्राइवेट स्कूल से भी अंग्रेजी मीडियम की शिक्षा दी जाती हैं |
जूनियर शिक्षा
जूनियर शिक्षा में ६ से ८ साल के बच्चों को शिक्षा दी जाती हैं | सरकारने पुरे देश में जूनियर स्कूलों की स्थापना की हैं | जहाँ पर बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती हैं | उसके साथ – साथ बच्चों को छात्रवृत्ति भी जाती हैं |
कॉलेज शिक्षा
सरकारने आज हर एक राज्य में इंटर कॉलेज की स्थापना की हैं | सरकार का प्रयास हैं की, बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर ना जाना पड़े | बच्चों को उनके घर के आसपास ही इंटर कॉलेज की शिक्षा प्राप्त हो सके |
विश्वविद्यालय की शिक्षा
आज के समय में उच्च शिक्षा ने आंतरराष्ट्रिय स्तर स्थान प्राप्त किया हैं | आज सभी तरह के शैक्षणिक कोर्स देश में उपलब्ध हैं |
आज बहुत सारे छात्र हमारे भारत देश में पढने के लिए आते हैं | जैसे की डॉक्टरी, कला, इंजीनियरिंग और वास्तुशास्त्र इ कौसे पढने के लिए आते हैं |
निष्कर्ष:
शिक्षा की वजह से मनुष्य को बहुत सारे लाभ होते हैं | शिक्षा समाज के बीच में सभी भेदभावों को दूर करने के लिए सहायता करती हैं | उसके साथ – साथ अच्छी शिक्षा बहुत सारे उद्देश्यों को प्रदान करती हैं |