भूमिका :
वैसे देखा जाए तो बच्चों को कार्टून सबसे अधिक पसंद होता है | जैसे टॉम एंड जैरी, जंगल बुक, मोटू पतलू, छोटा भीम जैसे अन्य कई ऐसी कईं कार्टून सीरिज हैं, लेकिन वर्तमान समय में डोरेमॉन सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है | डोरेमॉन की धूम पिछले कई सैलून से मची हुई है |
बच्चे डोरेमॉन ना देखे इसलिए अभिभावक टीवी बंद कर देते हैं या फिर उस चैनल को ही लॉक कर देते हैं | वही कुछ अभिभावक चाहते हैं की उनके बच्चे डोरेमॉन सिर्फ इसलिए देखे ताकि बच्चों की हिंदी भाषा सुधर जाये |
क्योंकि हमारा भारत देश अत्यधिक जनसंख्या वाला देश है, यहाँ बहुत से घरो में हिंदी भाषा नहीं बोली जाता है | लेकिन डोरेमॉन देखने के कारण बच्चे ‘माफी’ और ‘शुक्रिया’ जैसे अन्य शब्दों का इस्तेमाल करना सिख गये हैं |
डोरेमॉन के अधिकांश एपिसोड हास्य से भरी हुई हैं जो निष्ठा, दृढ़ता, साहस, परिवार और बड़ों के सम्मान के बारे में बताते हैं | डोरेमॉन की मूल सीरीज में कुल मिलाकर, १३४४ कहानियां बनाई गई हैं जो ४५ से भी अधिक खण्डों में पूरी हुई हैं |
डोरेमॉन एक बिल्ली चुंबन रोबोट है | उसके पास एक विशेष चमत्कारी पॉकेट है जिसमें से वह भविष्य के नए-नए यंत्र निकलते रहता है | डोरेमी रोबोट डोरेमॉन की बहन है | वह डोरेमॉन से अधिक उन्नत रोबोट है, डोरेमॉन की शक्ति सिर्फ १२९.३ हार्सपावर है | डोरेमी की शक्ति १०,००० हार्सपावर है |
डोरेमॉन फुजिको एफ फुजिओ द्वारा बनाया गया एक जापानी मेगा कार्टून सीरीज है | एनीमे संस्करण उच्चतम श्रेणी के बच्चों का प्रदर्शन है | इसे २०१३ और २०१५ में निकलोडियन किड्स च्वाइस अवार्ड्स इंडिया में दो बार अच्छा प्रदर्शन का किड्स अवार्ड जीता | २००२ में ‘एशियाई हीरो’ के रूप में चरित्र की सराहना कीया |