Metro

“दिल्ली मेट्रो रेल” पर निबंध – पढ़े यहाँ Delhi Metro Essay in Hindi

Photo of author

By hindiscreen

भूमिका :

भारत की राजधानी दिल्ली है, यहाँ लोगों का आवागमन अधिक है | दिल्ली में एनसीआर की मेट्रो रेल परिवहन व्यवस्था है जो दिल्ली  मेट्रो  रेल  निगम  लिमिटेड द्वारा संचालित है | दिल्ली की  मेट्रो रेल यातायात की अत्याधुनिक सुविधा है, जो लाखों लोगों के लिए वरदान सिद्ध हुई है | दिल्ली मेट्रो वहाँ लोगों के लिए किसी सपनें से कम नहीं था |

दिल्ली मेट्रो रेल का शुभारंभ 

दिल्ली मेट्रो रेल 1दिल्ली में पहली बार मेट्रो ३ मई १९९५ को अस्तित्व में थी | हालांकि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा दिल्ली मेट्रो रेल २४ दिसंबर २००२ में पहली रेल सेवा का शुभारंभ किया गया | जो ८ किलोमीटर लंबे शाहदरा से तीस हजारी मार्ग पर चलाया गया था | दिल्ली मेट्रो की योजना का प्रथम चरण शाहदरा से तीस हजारी से दिल्ली विश्वविद्यालय से न्यू आज़ादपुर लाइनों पर परिचालन शुरु हो चूका है |

दिल्ली मेट्रो रेल के लाभ 

मेट्रो रेल की रचना दिल्ली में लगभग २०० मेट्रो रेल चल रही हैं | मेट्रो रेल चलने के कारण दिल्ली में लोगों के समय, भागदौड़ और धन की बचत हुई है | सड़कों पर चलने वाले निजी वाहनों में भी कमी आई है, और वाहनों की कमी होंनें से प्रदुषण भी कम हुआ है | मेट्रो रेल स्वचालित होती है, इसके प्रत्येक स्टेशन की घोषणा होती है |

दिल्ली मेट्रो परिवहन व्यवस्था 

दिल्ली मेट्रो रेल की शुरुआतइस परिवहन की अधिकतम गति ८० किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है | मेट्रो प्रत्येक स्टेशन पर लगभग २० सेकण्ड रूकती है | दिल्ली मेट्रो रेल यह एक योजना नहीं बल्कि दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए वरदान साबित हुई है | क्योंकि इस योजना से लोगों का समय, धन, और मेहनत कम हुई है | दिल्ली मेट्रो शहर के चारो तरफ यात्रा करने का एक शानदार तरीका है | हम सभी जानते हैं की दिल्ली में अधिक जनसँख्या है |

दिल्ली मेट्रो क्या है 

दिल्ली मेट्रो परिवहन का एक साधन है | यह एक सामान्य ट्रेन की तरह है, लेकिन यह सामान्य ट्रेनों की तुलना में तेज गति से चलता है | दिल्ली मेट्रो रेल पूर्ण रूप से स्वचालित एवं वातानुकूलित सुविधा है | दिल्ली मेट्रो रेल के चलने से दिल्ली में प्रदुषण का स्तर पहले से बहुत कम हुआ है | यह नियमित अंतराल पर पूर्ण रूप से अपने नियम पर चलती है |

दिल्ली मेट्रो का योगदान 

दिल्ली मेट्रो रेलदिल्ली मेट्रो के अस्तित्व से पहले दिल्ली भारत की राजधानी होने के बाद भी अन्य शहरों की तुलना में अच्छी स्थिति में नहीं थी | दिल्ली की सड़कें पुरे दिन यातायात से भरी होती थी | दिल्ली मेट्रो ने वहां के सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे वहां की स्थिति में काफी सुधार हुआ है |

निष्कर्ष :

दिल्ली मेट्रो रेल भारत में सबसे बड़ा और व्यस्ततम मेट्रो है | यह विश्व की मेट्रो योजना सबसे लंबी अवधि में १६वीं सबसे बड़ी सवारी में है | भारत सरकार ने लोगों के आवागमन के लिए मेट्रो रेल का प्रस्ताव पारित किया गया |

Leave a Comment