बरसात के मौसम पर निबंध – पढ़े यहाँ Essay on Barish Ka Mausam in Hindi

प्रस्तावना :

भारत को ऋतुओं का देश कहा जाता है यहाँ प्रत्येक ऋतू दो-दो महीनें पर आता है | प्रत्येक ऋतू की अपनी प्राकृतिक शोभा के साथ आती है और अपने सौंदर्य को चारो तरफ फैला देती है | बारिश का इंतज़ार सभी को होता है क्योंकि बारिश का मौसम बहुत ही सुहावना होता है |

वर्षा ऋतू एक ऐसी ऋतू है जिसका सभी लोगों को इंतज़ार रहता है क्योंकि बरसात के मौसम में चारो तरफ प्रकृति अपना सौंदर्य बिखेरती है | वर्षा ऋतू को बरसात का मौसम और मानसून के नाम से भी जाना जाता है |

भारत में बरसात का का मौसम तीन महीनें तक रहता है जुलाई ,अगस्त और सितंबर के महीने तक वर्षा होती है | बरसात का मौसम किसानों के लिए वरदान है, क्योंकि किसान वर्षा ऋतू में फसल उगाते है | पृथ्वी पर बारिश की बुँदे गिरते ही पेड़-पौधे हरे भरे हो जाते हैं | वर्षा ऋतू का अपना विशेष महत्व है |

बारिश के पानी से खेत, मैदान, बगीचे सभी सुंदर और हरा-भरा नजर आते हैं | बरसात के मौसम में पूरा वातावरण हरा-भरा हो जाता है जिससे आँखों को सुकून मिलती है | वर्षा ऋतू का मौसम कैलेंडर के अनुसार जून महीनें से लेकर सितम्बर महीनें तक का समय वर्षा ऋतू का होता है | भारत के लिए वर्षा ऋतू का महत्व सबसे अधिक बढ़ जाता है क्योंकि भारत गर्म जलवायु वाला देश है |

ग्रीष्म ऋतू में उच्च तापमान के कारण कड़ाके की धुप के गर्मी से मनुष्य से लेकर सभी पशु-पक्षी और अन्य जीवों को राहत देने के लिए लिए वर्षा ऋतू का मौसम आता है | भारत को ऋतुओं का देश कहा जाता  है |

प्रत्येक ऋतू दो-दो महीनें पर आती हैं और सभी ऋतुएँ अपनी प्राकृतिक शोभा के साथ आती है| भारत के सभी ऋतुओं की अपनी-अपनी अलग विशेषताएँ  है | ग्रीष्म ऋतू के बाद वर्षा ऋतू आती है | प्रकृति कभी किसी एक जगह स्थिर नहीं रहती है बदलते मौसम के साथ-साथ प्रकृति भी मनुष्य को अपने अलग-अलग रूपों का एहसास दिलाती है |

वर्षा ऋतू का आगमन होते ही चारो तरफ पुरवाई चलने लगती है | उमड़-घुमड़कर बादलों के समूह आकाश में घिर आते हैं बादल की गड़गड़ाहट की आवाज आने लगती है, बिजली चमकने लगती है | नीली घटा सूर्य को छिपा देती है, बादलों को देखकर बागों में मोर छम-छम नाचने लगते हैं |

थोड़ी देर बाद बारिश की बुँदे टप -टप, कण-कण करके बरसने लगती हैं | बारिश की बूंदें पड़ते ही बालक-बालिकाएँ वर्षा ऋतू के स्वागत में गाना गाते हुए नाचने और पानी में कागज का नाव बनाकर खेलने लगते हैं | बरसात के मौसम में पेड़ों में नए पत्ते आना शुरू हो जाता है जिससे पूरा वातावरण हरा-भरा दिखाई देता है |

प्रकृति अपनी सौंदर्य बिखेरती है चारो तरफ हरियाली देखकर मनुष्य पशु-पक्षी सभी को सुकून मिल जाती है | जानवरों को बारिश का इकठ्ठा हुआ पानी पीने के लिए मिल जाता है और घास में उगे हुए हरे घास खाकर उनकी भूख भी मिट जाती है |

Updated: दिसम्बर 9, 2019 — 6:18 पूर्वाह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *