बगीचा पर निबंध – पढ़े यहाँ Essay on Bagicha in Hindi

प्रस्तावना :

बगीचा हरियाली और सुंदर फूलों से भरपूर एक स्थान है | जहाँ सुंदर-सुंदर फूल लगे हुए होते हैं | चारो तरफ हरी-हरी घास लगी होइ होती है और उनके चारो तरफ रंग-बिरंगी फूल खिले हुए दिखाई देती हैं | बगीचा एक ऐसा स्थान है, जहाँ जाकर हर किसी के मन को शांति मिलती है |

लोग सुबह-शाम बगीचे में घूमने तथा टहलनें जाते है | बगीचे की सैर करना हर किसी को अच्छा लगता है | बगीचे में अनेक पेड़-पौधे और फूल नजर आते हैं |

से स्वास्थ्य के लिए लाभकारी 

बगीचे की सुंदरता बगीचे में लगी हुई रंग-बिरंगी फूल जो हर किसी को मदहोश कर देती है | बगीचे में सुबह के समय टहलने से स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है | बगीचे में शुद्ध वायु मिलती है |

बगीचे का महत्व 

बगीचे की सुन्दरता बगीचे में तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूल होते है, जो हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है लोग सुबह शाम टहलने जाते हैं, और शुद्ध वायु का आनंद लेते हैं | बगीचे में कुछ समय व्यतीत करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है |

घास का मैदान 

घास बगीचा वह स्थान है, जो हर किसी के मन को भाता है | इसके आलावा बगीचे में अनेक प्रकार के फलों के पेड़ लगे हुए होते हैं | बगीचे में बच्चों को खेलने के लिए छोटा सा घास का मैदान होता है | बच्चों को खेलने के लिए झूले भी लगे हुए होते हैं |

शांत वातावरण 

बगीचे में बैठकर बहुत शांति मिलती है और बुरे विचार दूर हो जाते हैं | बगीचे में शाम के समय अधिक भीड़ होता है | बच्चों की खुशियां और पक्षियों के चहचहानें की आवाज चारो तरफ सुनाई देती है |

रंग-बिरंगे फूल 

फूलपेड़ों पर पक्षियाँ अपना घोसला बनाकर रहते है | सुबह-शाम पक्षियों के चहचाहनें की आवाज बहुत ही मनमोहक लगती है | बगीचे में अनेक प्रकार के रंग-बिरंगे फूल होते हैं | जिन पर तितलियाँ मंडराती हुई नजर आती हैं | दिन भर बगीचे में पक्षियों का तांता लगा रहता है सुबह से लेकर शाम तक पक्षियां चहचहाती हैं |

प्रकृति का अनोखा सौंदर्य 

प्रकृति का रूपबगीचे में शाम के समय सबसे अधिक भीड़ होती है | बड़े बुजुर्ग अपने मित्र मंडली के साथ बैठे हुए होते हैं | बगीचे में प्रकृति का अनोखा सौंदर्य देखने के लिए मिलता है |

निष्कर्ष :

बगिचे में एक थका हुआ व्यक्ति विश्राम कर सकता है | प्राचीन काल में प्रत्येक घर के बहार एक बगीचा होता था | लेकिन अब बहुत ही कम दिखाई देता है | बगीचे में हमेंशा एक माली रहता है | जो पेड़-पौधों को सुबह-शाम पानी दे और गिरे हुए पत्ते को उठता है और बगीचे को हमेशा स्वच्छ रखता है |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *