आधुनिक नारी पर निबंध – पढ़े यहाँ Essay On Adhunik Nari In Hindi

प्रस्तावना :

भारतीय समाज में नारी को बचपन से ही कुछ संस्कार दिए जाते हैं | दिए गए संस्कार का उन्हें सहज कर रखना होता है | जैसे की धीरे बोलो, किसी के सामने हंसना नहीं, गंभीर बनों यानी समझदार बनना |

बेटियों का बचपन ना जाने किस अँधेरे में खो जाता है | हमारा देश पुरुष प्रधान देश है | लोग यान नहीं समझते हैं की नारी प्रकृति का अनमोल उपहार है | प्राचीन युग से ही हमारे समाज में नारी का विशेष स्थान रहा है |

आज की नारी पुरानी बातों को पीछे छोड़कर बहुत ही आगे निकल चुकी हैं | नारी के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है | नारी सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं | यह परिवर्तन सभी को देखने मिल रहा है | पहले नारी का जीवन घर के चार दीवारों में ही बीत जाता था | पहले चूल्हा-चौका करना और संतानोत्पत्ति तक ही उनका जीवन सिमित था |

आधुनिक युग में नारी सामाजिक व्यवस्था में स्थान रखती है | पुरुषों की भाँति ही वह उच्च शिक्षा ग्रहण करती है | नारी सभी प्रकार के प्रशिक्षण या ट्रेनिंग लेती है |

आधुनिक नारी घर की सीमाओं से बाहर निकलकर स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और अस्पतालों आदि में अपनी कार्यक्षमता स्थान प्राप्त करती है |

पहले नारी के वस्त्रों पर ध्यान दिया जाता था की नारी केवल साड़ी ही पहन सकती है | जिसका महत्व था की नारी अपने आप को पूरी तरह से ढँक कर रखना | आज की नारी बहुत ही आगे निकल गई है |

उसकी वेशभूषा काफी बदल गई है नारी वेशभूषा के लिए स्वतंत्र है | आज नारी राजनितिक, वैज्ञानिक, संस्थान, पर्वतारोहण, क्रीड़ा जगत, पुलिस सेना आदि कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं जहाँ नारी का प्रवेश ना होता हो |

नारी को शक्ति का प्रतिक माना जाता रहा है | आधुनिक नारी बच्चों की शिक्षा के लिए जितना रूपये लग लगते हैं वे लगाने को को तैयार हैं | क्योंकि वे नौकरी के सहारे बड़े हो रहे हैं और उनके पास बच्चों के लिए समय का अभाव है |

क्लबों, पार्टियों और होटलों की संस्कृति का विकास तेजी से हो रहा है | माता-पिता के उचित संरक्षण का अभाव आगामी पीढ़ी को कुंठाग्रस्त बना देता है |

प्रदर्शन की इस प्रवृत्ति ने नारी को सहज मानवीय गुणों से वंचित कर दिया है | व्यक्तित्व का विकास अथवा आर्थिक समस्या जैसी चीजें उसके जीवन में नहीं है | आधुनिक युग में कुछ ऐसी महिलायें हैं जिनकी उपलब्धियां हमें प्रेरणा देती है | जैसे झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई, रानी दुर्गावती, सावित्री बाई फुले, रजिया सुल्ताना आदि हमारे लिए इतिहास बन है हैं |

यदि आपके पास आधुनिक नारी पर निबंध से संबंधित कोई अन्य प्रश्न हैं, तो आप नीचे टिप्पणी करके अपनी क्वेरी पूछ सकते हैं।

Updated: March 3, 2020 — 12:45 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *