प्रस्तावना :
भारत को स्वच्छ बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा निकली गई एक नई योजना है | इस योजना का नाम स्वच्छ भारत अभियान रखा गया है | यह अभियान आधिकारिक रुप से १९९९ से चला आ रहा है | पहले इसका नाम ग्रामीण स्वच्छता अभियान था |
१ अप्रैल २०१२ में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी इस योजना के नाम का बदलाव करते हुए इस योजना का नाम निर्मल भारत अभियान रख दिया |
बाद में सरकार द्वारा इसका पुनर्गठन करते हुए इसका नाम “स्वच्छ भारत अभियान” रख दिया गया | इसे २४ सितंबर २०१४ को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के रुप में मंजूरी मिल गई |
स्वच्छ भारत अभियान को स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता अभियान भी कहा जाता है | यह योजना भारत के वर्तमान सरकार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा २ अक्टूबर २०१४ को चलाई गई एक राष्ट्रिय स्तर का अभियान है |
यह अभियान २ अक्टूबर २०१४ को महात्मा गाँधी के १४५वें जन्मदिन के अवसर पर भारत सर्कार की ओर से आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया था |
स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली की वाल्मीकि बस्ती में सफाई करके इसका उद्घाटन किया गया था | इस अभियान के अंतर्गत भारत देश के सभी शहरों और ग्रामीण को साफ-सुथरा रखना है |
स्वच्छ भारत के इस अभियान से केवल हमारा देश ही स्वच्छ नहीं रहेगा इससे हमारे देश में हर तरफ खुशहाली आएगी और लोग खुश रहेंगे |
इस अभियान का लक्ष्य गाँधी जी के १५० वीं जयंती, २०१९ तक भारत को पूर्ण रुप से स्वच्छ करना था, स्वच्छ भारत के इस अभियान के उद्देश्य से गाँव, सड़क तथा गलियों को साफ-सुथरा रखना है |
भारत देश को स्वच्छ और हरियाली युक्त बनाना है | देश हर घर में शौचालय बनवाया गया है | यदि हमारे देश का गांव, शहर, सड़क और गलियां साफ-सुथरा रहेंगे तो हमारा वातावरण भी शुद्ध रहेगा | जिसे बीमारियां नहीं उत्पन्न होंगी और देश का आर्थिक विकास भी होगा |
हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ज का सपना था की हमारा भारत देश पूर्ण रुप से स्वस्थ और निर्मल दिखाई देगा | देश को स्वच्छ और साफ-सुथरा होनें के साथ-साथ देश का आर्थिक विकास में भी सहारा मिलेगा | इस अभियान को हर क्षेत्र में पहुँचानें के लिए भारत सरकार द्वारा ९ प्रभावी लोगों को चुना गया है |
स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत घर-घर में में शौचालय का निर्माण किया गया और घर की सफाई, गल्ली मोहल्ले की सफाई, गाँव की सफाई को लेकर स्वच्छता के प्रति देश के सभी नागरिकों तक संदेश भी पहुँचाना है |
सरकार द्वारा चलाये गए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ में सफाई के प्रति लोगों में काफी जागरूकता आई है | देश को पूरी तरह से स्वच्छ बनानें के लिए देश के सभी नागरिक को इस योजना में सहयोग देना है |
यदि आपके पास स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध से संबंधित कोई अन्य प्रश्न हैं, तो आप नीचे टिप्पणी करके अपनी क्वेरी पूछ सकते हैं।