सही प्रतिनिधि को चुनने का मतदान लोगों को एक अवसर देता है | यह किसी भी विचार को प्रकट करने की एक विधि है, विश्व का कोई भी लोकतांत्रिक देश के सभी लोगों में समानता होती है | इसी प्रकार हमारा भारत भी एक लोकतांत्रिक देश है, जहाँ आम जनता को ही सर्वोपरि माना जाता है |
लोकतंत्र में जनता द्वारा किया गया मतदान ही तय करता है, की देश का प्रतिनिधि कैसा होगा | देश के सभी लोग मतदान करते हैं, तो निश्चित रूप से हमें अच्छी और ईमानदार सरकार मिलती है | इसलिए मतदान करना हमारा अधिकार और कर्तव्य है, हम सभी को मतदान के महत्व की जानकारी होनी चाहिए |
मतदान का महत्व 
हमारे भारत देश में पाँच साल बाद लोकसभा चुनाव आयोजित किया जाता है, मतदान करनें से ही देश का भविष्य होता है, जैसे तय किया जाता है, की देश का प्रधानमंत्री कौन होगा | इसी प्रकार दूसरी तरफ हर पाँच साल में राज्यों का भी चुनाव किया जाता है, जिसमें यह तय किया जाता है की राज्य सरकार किसका बनेगा |
लोकतंत्र से चलने वाले किसी भी देश के लिए मतदान करना जरुरी है, केंद्र सरकार और राज्य सरकार का गठन भी मतदान द्वारा किया जाता है | देश के सभी लोग मतदान करते हैं, तो मतों की संख्या अच्छी होती है, तो देश का प्रतिनिधि अच्छा मिलता है |
लोकतंत्र में सबसे बड़ा दान मतदान है 
लोकतंत्र में मत का दान करने से हमें एक अच्छा प्रतिनिधि देता है | मतदान देने से हमारा कोई नुकसान नहीं होता बल्कि पुरे देश का कल्याण होता है |
इसी प्रकार हमारा कीमती मतदान किसी भी नेता का मूल्यांकन कर सकता है, जिस पार्टी के प्रतिनिधि को हम चुनेंगे वही प्रतिनिधि जीतेगा और वह देश के हर क्षेत्र में नागरिकों के लिए बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क योजना, सुरक्षा तथा देश की प्रगति कराने जैसे अन्य कई तरह के कार्य करेगा |
इतिहास (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ) 
भारत में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का प्रयोग १९८२ ई. में केरल के के ७०-पारूर विधानसभा क्षेत्र में किया गया था | जबकि २००४ के लोकसभा चुनाव के बाद भारत में प्रत्येक लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन द्वारा ही संपन्न होती है |
एक पायलट परियोजना के तौर पर २०१४ के लोकसभा चुनाव में ५४३ में से ८ संसदीय निर्वाचन क्षेत्रो में मतदाता सत्यापित (वीवीपीएटी) प्रणाली वाले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का प्रयोग किया गया था | पुराने कागजी मतपत्र की तुलना में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के द्वारा वोट डालने और परिणामों की घोसड़ा करने में काम समय लगता है |
निष्कर्ष
देश के नागरिकों को जागरूक करने के लिए २०११ से प्रति वर्ष २५ जनवरी को मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है | जिसका उद्देश्य है, देश के युवा और महिलाएँ चुनाव में अपना मतदान करें और इस मतदान के महत्व को समझें |
जब मतदाता जागरूकता हमारे देश के भविष्य के लिए बहुत ही आवश्यक है, जब हम जागरूक होंगे, तभी हमारे देश की तस्वीर बदलेगी और देश का भविष्य उज्जवल होगा |
If you have any other questions about Essay in Hindi on Voting, you can write your queries in the comments box below.