वर्षा ऋतू पर निबंध – पढ़े यहाँ Essay in Hindi on Varsha Ritu

प्रस्तावना :

भारत को ऋतुओं का देश कहा जाता है | यहाँ पर प्रत्येक ऋतू अपनी प्राकृतिक शोभा के साथ आती है | सभी ऋतुओं की अपनी-अपनी विशेषताएँ है | भारत में वर्षा ऋतू का आगमन जुलाई के महीने में होता है | सितंबर के महीनें तक वर्षा ऋतू होती रहती है | यह ऋतू किसानो के लिए वरदान सिद्ध होती है | किसान वर्षा ऋतू में खरीफ की फसल उगाते (बोते) हैं | वर्षा ऋतू वनस्पतियों के लिए भी वरदान है | वर्षा काल में पेड़-पौधे बाग़-बगीचे सभी हरे-भरे हो जाते हैं |

ग्रीष्म ऋतू के बाद ‘वर्षा ऋतू’ आती है, गर्मी से परेशान सभी मनुष्य, प्राणी और जीवों को राहत पहुँचानें के लिए वर्षा ऋतू आती है | वर्षा ऋतू के मौसम में चारो तरफ से पुरवाई चलने लगती है | आसमान में उमड़-घुमड़कर बादलों का आवाज आना शुरू हो जाता है और बगीचों में मोर अपने सुंदर पंख फैलाकर छम-छम नाचने लगते हैं |

बच्चे बारिश के स्वागत में गाना गाकर नाचते-कूदते लगते हैं | बारिश की बुँदे बरसने लगती हैं | चारो तरफ वातावरण हरा-भरा हो जाता है जैसे खेत और बाग़-बगीचे  सभी हरे-भरे और सुंदर दिखाई देने लगते हैं  | वर्षा ऋतू के आने से ग्रीष्म ऋतू से गर्म धरती की प्यास बुझ जाती है, और भूमि का जल स्तर बढ़ता है |

बारिश के आते ही पानी में रहने वाले मेंढक खुश होकर टर्र-टर्र की आवाज करने लगते हैं | वर्षा ऋतू के मौसम में मखमली घास से ढंकी हुई धरती और आसमान में रैनबो का दृश्य देखने में काफी अच्छा लगता है | किसानों के लिए इंद्र देव की महत्व अधिक है | वर्षा ऋतू पृथ्वी पर सभी पेड़-पौधे, जीव-जंतुओं के लिए नया जीवन लेकर आती है |

वर्षा ऋतू के बिना किसानों के लिए खेती करना संभव नहीं है | इसलिए किसान बारिश का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं | क्योंकि बारिश के होने पर ही खेतों में अच्छा अनाज उत्पन्न होता है | इसलिए यदि वर्षा ऋतू नहीं होगी तो पर्यावरण का संतुलन पूरी तरह बिगड़ जाएगा |

वर्षा ऋतू को ऋतुओं की रानी कहक जाता है | यह ऋतू प्रचंड गर्मी भोगनें के बाद आती है | वर्षा ऋतू के मौसम में आसमान बहुत ही चमकदार, साफ़ और हल्के नीले रंग की दिखाई देती है | कई बार तो सात रंगों वाला इंद्रधनुष भी दिखाई देता है |

सभी पेड़-पौधे हरे-भरे हो जाते हैं उनमें हरी पत्तियां आने लगती हैं | जिससे चारो तरफ का वातावरण बहुत ही सुंदर दिखाई देता है |  बारिश का मौसम लगभग तीन महीनें तक रहता है | बारिश के पानी से खेत, मैदान, बगीचे सभी सुंदर और हरा-भरा नजर आते हैं | जिससे ठंडी और शुद्धहवा के कारण आँखों को सुकून मिलती है | भारत के लिए वर्षा ऋतू का महत्व सबसे अधिक है |

Updated: जनवरी 17, 2020 — 9:25 पूर्वाह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *