सूर्योदय का उगम

सूर्य पर निबंध – पढ़े यहाँ Essay in Hindi on Sun

Photo of author

By hindiscreen

सूर्य के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं किया जा सकता है, क्योंकि सूर्य हमारे लिए अति आवश्यक है | यदि सूर्य नहीं होता, तो प्रकाश की गर्मी के आभाव में पृथ्वी पर किसी भी प्रकार का विकास होना संभव नहीं होता | सूर्य के गुणों के कारण ही हिंदू धर्म एवं सभ्यताओं में सूर्य को ज्ञान की शक्ति के रूप में पूजा किया जाता है | सूर्य का उदय पूर्व दिशा में होता है और पश्चिम दिशा में अस्त होता है |

प्रस्तावना 

सूर्य सौरमंडल का सबसे बड़ा चमकनें वाला सितारा है | जिसके चारो तरफ सभी ग्रह घुमते हैं, सूर्य पृथ्वी की तरह ठोस नहीं है, यह गैसों से निर्मित है | सौरमंडल का ९९.४ प्रतिशत भार सूर्य के कारण है |

सूर्य का ७४ प्रतिशत भाग हाईड्रोजन, २६ प्रतिशत भाग हीलियम, २ प्रतिशत भाग कार्बन और भारी चीजों जैसे ऑक्सीजन, ओजोन से मिलकर बना है | सूर्य का व्यास पृथ्वी से ११० गुना ज्यादा है |

सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक पहुँचनें में ८ मिनट १७ सेकंड लगता है | सूर्य सफ़ेद रंग का होता है, यह वातावरण के कारण पीले रंग का दिखाई देता है | सूर्य का गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी से अधिक होता है, जिसके कारण ग्रह सूर्य के चारो तरफ निर्धारित कक्ष में घुमते हैं |

सूर्य की गर्मी सूर्य की रोशनी

सूर्य में गर्मी अत्यधिक होती है, इसका पेंसिल की नोक जितना हिस्सा भी पृथ्वी पर आये तो व्यक्ति १४५ किलोमीटर दुरी से ही जलकर मर जाएगा | संस्कृत भाषा में सूर्य के १०८ नाम हैं, सूर्य के अंदर बहुत सी हानिकारक किरणें भी हैं, जिनसे त्वचा से जुड़ी गंभीर बीमारियाँ उत्पन्न होती है |

जब चाँद सूर्य और पृथ्वी के बिच आता है, तब सूर्य ग्रहण लगता है | यह ज्यादा से ज्यादा २० मिनट तक चलता है, सूर्य के एक घंटे की उर्जा को एकत्रित कर लिया जाए तो पुरे विश्व की साल भर की बिजली खपत करने जितनी बिजली उत्पन्न की जा सकती है |

पेड़-पौधे के भोजन  Tree Plantation

सभी पेड़-पौधे अपना भोजन सूर्य की किरणों से बनाते हैं | पृथ्वी पर एक दिन सूर्य नहीं निकला तो पृथ्वी जमकर बर्फ में परिवर्तित हो जाएगी | पेड़ों द्वारा मनुष्य को ऑक्सीजन प्राप्त होती है, जिसके कारण लोग साँस ले पाते हैं |

सूर्य को दूरबीन से देखनें पर इसके छोटे और बड़े धब्बे दिखाई देते हैं, जिन्हें सौर कलंक कहा जाता है | सर्य की सतह हीलियम, ऑक्सीजन, सल्फर, लोहा, हाईड्रोजन आदि गैस तत्वों से निर्मित है | सूर्य पूर्व से उगता है और पश्चिम में अस्त होता, क्योंकि हमारी पृथ्वी सूर्य के चारो तरफ चक्कर लगाती है और यह चक्कर लगाने में ३६५ दिन पूरा करती है |

सूर्य की गर्मी से समुद्र, झील, सरोवर आदि का पानी वाष्प बनकर वायुमंडल के रूप में जमा होता है | जिसे बादल वर्षा प्रदान करती है, सूर्य के बिना मनुष्य, जीव-जंतु, पेड़-पौधे का जीवन असंभव है |

निष्कर्ष 

जहाँ सूर्य की किरणें रहती हैं, वहाँ सौरउर्जा के रूप में बिजली लाई जा सकती है | कई स्थानों पर खाना बनानें, पानी गर्म करनें के लिए सोलर कुकर का प्रयोग कर सूर्य की गर्मी क उपयोग किया जा रहा है |

For any other query regarding the Essay in Hindi on Sun, you can ask us by leaving your comment below.

Leave a Comment