प्रस्तावना
प्राकृतिक आपदा पृथ्वी पर किसी ना किसी रूप में विनाश लेकर आती है, जिससे अधिक मात्रा में जीवसृष्टि प्रभावित होते हैं | जैसे बाढ़, भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी फटना, अकाल, सूखा, आदि जैसे प्राकृतिक आपदा शामिल हैं, जो मानव को बुरी तरह से प्रभावित करते हैं |
प्राकृतिक आपदा यह प्रकृति से मज़ाक करने का नतीजा है | जिससे आज पृथ्वी पर पूरी जीवसृष्टि को प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ रहा है | प्राकृतिक आपदा के कारण मनुष्य, जीव-जंतु, प्राणी सभी को तबाह होना पड़ रहा है |
प्राकृतिक आपदा के प्रकार 
- भूकंप एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है, जिससे आने से पृथ्वी के अंदर हल-चल होने लगती है और भूकंप से बहुत ही ज्यादा नुकसान होता है |
- ज्वालामुखी के विस्फोट होने से लावा निकलता है, जिस में बहुत सी हानिकारक गैसें होती है, जो पर्यायवरण के लिए ज्यादा नुकसान होता है |
- बाढ़ किसी भी क्षेत्र में अधिक वर्षा के कारण पानी केस्तर में वृद्धि होता है, जिससे बाढ़ आने वाले क्षेत्र में रहने वाले लोगों का जीवन बहुत प्रभावित होता है |
- भु-संख्लन किसी भी बड़े भू-भाग का अपने स्थान से खिसकने लगता है |
- सुनामी जो समुद्र में तेजी से उठने वाली लहर के कारण आती है, जिससे रहने वाले लोगों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है |
प्राकृतिक आपदा मानव सर्जित हैं, कुछ आपदाएं प्रकृति के नियमानुसार हैं | ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए हर देश में आपदा प्रबंधन गठित किया गया है, जो प्रभावित लोगों के जीवन को बहाल करने और उन्हें बचाने का काम करता है | सावधानी और समझदारी सबको प्राकृतिक आपदा से बचा सकती है |
प्राकृतिक आपदा से बचने के उपाय 
आपदाएँ कभी भी और किसी भी समय आ सकती हैं, क्योंकि आपदाओं का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है | इसलिए नदी और समुद्र के किनारे निवास नहीं करना चाहिए, क्योंकि सबसे पहले किनारे पर रहने वाले लोगों को प्रभावित करती हैं | आपदा की स्थति में एक आपातकालीन किट तैयार करना है |
जिसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज, फोन नंबर की सूचि, दवा, पानी, टार्च, माचिस, कम्बल, जैसे कपडे को रखें, जिसे किसी प्रकार की समस्या का सामना करना ना पड़े | तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अपने घर की खिड़कियों को ढंकने और बाहरी वस्तुओं को सुरक्षित रखना चाहिए |
If you have any other questions about Essay in Hindi on Natural Disaster, you can write your queries in the comments box below.