women 2

महिला शिक्षा पर निबंध – पढ़े यहाँ Essay in Hindi on Mahila Shiksha

Photo of author

By hindiscreen

दोस्तों आज का हमारा निबंध है महिलाओं शिक्षा पर २१वीं  सदी के भारत में महिलाओं को शिक्षित करनें  बढ़ावा नहीं मिल रहा है | जिसके कारण हमारा समाज पिछड़ा हुआ है | देश में आज भी महिला शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया जाता है |

प्रस्तावना 

भारतीय समाज के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए महिला शिक्षा अत्यंत  जरुरी है | क्योंकि महिलाओं के शिक्षित हुए बिना हम देश के उज्जवल भविष्य की कल्पना नहीं कर सकते हैं | देश, समाज और परिवार की उन्नति में महिलाओं की भूमिका बहुत है महत्वपूर्ण है |

 परंतु ग्रामीण और शहरी क्षेत्रो में समान रूप से बालिका शिक्षा का प्रतिशत उल्लेखनीय रूप से बढ़ रहा है | सार्वजानिक जीवन के विभिन्न क्षेत्र जैसे चिकित्सा, अभियांत्रिकी, तकनिकी, विज्ञान, खेल, प्रबंध, अंतरिक्ष विज्ञानं, राजनिति तथा समाज सेवा के क्षेत्रो में शिक्षित महिलाओं ने उपलब्धि हांसिल करते हुए, देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है |

महिला शिक्षा का महत्व  महिला शिक्षा

शिक्षा प्राप्त होने से महिलाओं के अंदर आत्मविश्वाश, आत्मसम्मान की क्षमता उनके अंदर प्राप्त होता है | जिसके कारण  महिला नया विचार और नवीयता की तरफ अग्रसर होती हैं | शिक्षा से लिंग भेदभाव दूर होता है, महिला अपना कोई भी फैसला लेनें में सक्षम बनती है |

यदि एक महिला शिक्षित होती है, तो वह पुरे घर को शिक्षित कर सकती है, जिसका उपयोग अपने बच्चों की अच्छे देखभाल करने में करती हैं |  वर्तमान समय में महिला शिक्षा का महत्व अधिक है, क्योंकि अगर किसी भी देश का अगर विकसित करना है तो, सबसे पहले वहां की महिलाओं का शिक्षित होना जरुरी है |

महिला शिक्षा के लाभ  women1

भारत की उन्नति के लिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत ही जरुरी है, क्योंकि बच्चों की पहली शिक्षक उनकी माँ होती हैं, जो बच्चों के जीवन की अच्छाई  और बुराई का अवगत कराती है | एक अशिक्षित महिला काबिलियत नहीं होती की वह अपने परिवार, बच्चों का सही ख्याल  रख सके |

इसलिए हम साक्षरता महिलाओं के लाभ की गिनती तो नहीं कर सकते हैं | एक पुरुष शिक्षित होता है, तो वह सिर्फ एक ही व्यक्ति तक शिक्षा पहुंचा सकता है लेकिन जब एक महिला शिक्षित होती है, तो वह बच्चे, परिवार, समाज से लेकर पुरे देश तक शिक्षा पहुंचा सकती है |  इसलिए यह जरुरी है की महिलाओं को उनके शिक्षा का हक़ दिया जाए और उन्हें पुरुषों से काम न समझा जाए |

 इतिहास  women 1

भारत में इतिहास की दृष्टि से महिलाओं को सिर्फ रसोईं और बच्चों को संभालने का काम दिया जाता था | पहले के लोगों को महिलाओं को शिक्षा दिलाने में डर लगता था की, वह शिक्षित होने के बाद हिन्दू परिवार की स्यावस्था को समाप्त कर देगी | ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले द्वारा महिलाओं की शिक्षा के लिए कई ऐतिहासिक प्रयासों में योगदान दिया | 

 निष्कर्ष 

महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्वंय महिला को भी त्याग करना चाहिए | अधिकतर माताएँ अपनी पुत्री की अपेक्षा पुत्र को अधिक प्राथमिकता देती हैं |

If you have any other questions about Essay in Hindi on Mahila Shiksha, you can write your queries in the comments box below

Leave a Comment