कश्मीर की शीतलता, हरा भरा मैदान, खूबसूरत पहाड़ी का हसींन वादियों में प्रकृति की अनुपम सौंदर्य की छटा बिखेरती है | भारत के नक्शे में कश्मीर एक मुकुट के समान है, जो प्रत्येक मौसम में अपना रंग बदलता रहता है | यहां की खूबसूरत वादियां पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं |
भूमिका
पृथ्वी का स्वर्ग कहा जानें वाला कश्मीर ग्रेट हिमालय रेंज और पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के मध्य स्थित है | यहाँ काप्रत्येक मौसम में एक अलग रूप के लिए नजर आती है | गर्मी के मौसम में भी यहाँ हरियाली का आँचल फैला हुआ दिखता है |
सेब के मौसम में बागों में सेब झूलते नजर आते हैं, सर्दियों में चारो तरफ बर्फ की चादर ढकनें लगती है और पतझड़ शुरू होते ही सुनहरा सौंदर्य मन मोहनें लगता है, पर्यटकों को सम्मोहित करने के लिए यहाँ बहुत कुछ मजूद है | जिसके कारण देश – विदेश के पर्यटक अपने आप खींचे चले आते हैं |
संस्कृति 
सभी कश्मीरियों को संस्कृत की कश्मीरियत पर बहुत नाज है, कश्मीर में रहने वाले हिन्दुओं को कश्मीरी पंडित कहा जाता है | वादी – ए – कश्मीर अपने चिनार के पेड़ कश्मीरी सेब, केसर, पश्मीना ऊन और शालो पर की गई कढ़ाई, गलीचे और देशी चाय के लिए दुनिया भर में मशहूर है यहाँ की संतूर भी बहुत प्रसिद्द है, कश्मीरी व्यंजन भारत भर में बहुत ही लजीज मानें जाते हैं |
प्राचीन काल से ही यहॉं हिन्दू आर्य राजाओं का राज था, मौर्य सम्राट अशोक और कुषाण सम्राट कनिष्क के समय कश्मीर बौद्ध धर्म और संस्कृति का मुख्य केंद्र बन गया था |
भारत की आजादी के समय कश्मीर वादी में लगभग १५% हिन्दू थे और बाकि के सब मुसलमान थे | आतंकवाद शुरु होने के बाद आज कश्मीर में सिर्फ ४% हिंदू और ९६% मुस्लिम बहुमत हैं | अधिकतर मुसलमान और हिन्दुओं के बिच |
इतिहास
प्राचीन काल में कश्मीर हिन्दू और बौद्ध संस्कृति के लिए माना जाता है | यहाँ पर भगवान् शिव जी की पत्नी सती रहती थीं | उस समय कश्मीरी वादी पूरा पानी से ढँका हुआ था और वहीं एक राक्षस नाग भी रहता था जिसे वैदिक ऋषि कश्यप और माता सती ने मिलकर हरा दिया और झेलम नदी के रास्ते से बहा दिया था |
इस तरह इस जगह का नाम सतीसर से कश्मीर पड़ा | इतिहास के कालखंड में कश्मीर में मौर्य, कुषाण, हूण, करकोटा, लोहरा, मुगल, अफगान, सिख और डोगरा राजाओं का राज था |
कश्मीर सदियों तक एशिया में संस्कृति एवं दर्शन शास्त्र का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा और सूफी संतों का दर्शन यहां की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा था | यहाँ के मूल कश्मीरी हिन्दुओं को मुसलमान बनने या राज्य छोड़ने पर मजबूर कर दिया था |
निष्कर्ष
कश्मीर को मंदिरों का नगर भी कहा जाता है | श्रीनगर की स्थापना सम्राट अशोकवर्द्धन ने किया था | आज यह शहर विश्व भर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है | कश्मीर का सबसे बड़ा शहर श्रीनगर है,
If you have any other questions about Essay in Hindi on Kashmir, you can write your queries in the comments box below.