प्रस्तावना:
हम सब के जीवन में स्वतंत्रता दिवस बहुत महत्वपूर्ण होता हैं | स्वतंत्रता दिवस सभी भारतियों के लिए बहुत खास और भाग्यशाली दिन हैं | इस दिन हमारे भारत देश को बहुत सालों के बाद स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी |
स्वतंत्र दिवस यह हमारे देश राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में मनाया जाता हैं | इस देश को आज़ादी दिलाने के लिए बहुत सारे महान नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना जीवन न्योछावर कर दिया हैं |
स्वतंत्रता की पूर्व स्थिति
देश को आज़ादी मिलने से पहले ब्रिटिश लोग भारतियों पर बहुत सारे अत्याचार करते थे | उनके बढ़ते हुए अत्याचार की वजह से भारतवासी हैरान हो गए थे |
तब उनके मन में विद्रोह की ज्वाला भड़की और देश के महान नेताओं ने अपने प्राणों की बाजी लगाई | अंत में हमारे देश को स्वतंत्रता प्राप्त हो गयी |
स्वतंत्रता दिवस
इस भारत देश को १५ अगस्त, १९४७ को ब्रिटिश सरकार के गुलामगिरी से आज़ादी मिल गई थी |
इसलिए हमारे देश में हर साल १५ अगस्त को स्वतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता हैं | इस दिन हमारा देश स्वतंत्र हो गया |
स्वतंत्रता सेनानित्यों का योगदान
हमारे भारत देश को ब्रिटिश सरकार के गुलामगिरी से मुक्त करने के लिए बहुत सारे महान नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन का त्याग किया हैं | किसी अहिंसा का मार्ग अपनाया तो किसी ने संघर्ष किया |
इस देश को आजाद करने के लिए सभी महान नेताओं ने अन्य मार्गों का अवलंब करके इसे आज़ादी प्राप्त करके दी | सभी स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजाद कराने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं |
लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस
इस दिन हमारे भारत की राजधानी दिल्ली में लाल किले पर देश के प्रधानमंत्री के द्वारा ध्वजारोहण किया जाता हैं | देश के तिरंगा को सलामी दी जाती हैं |
राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान को गाया जाता हैं | इस दिन देश के स्वतंत्रता सेनानियों को और शहीद जवानों को याद किया जाता हैं | इस त्यौहार के अवसर पर भारतीय तीन सेना के द्वारा अपनी ताकद का प्रदर्शन किया जाता हैं |
प्रधानमंत्री के द्वारा भाषण दिया जाता हैं और इस दिन बहुत सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं | इस दिन पूरा देश देशभक्ति गीतों से गूंज उठता हैं |
स्कूल और कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस के दिन स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थाओं में भी ध्वज फहराया जाता हैं | तिरंगे को २१ तोपों की सलामी दी जाती हैं |
इस दिन महान पुरुषों और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पण की जाती हैं | लोग अपने ख़ुशी को व्यक्त करने के लिए मिठाइयां या लड्डू बांटे जाते हैं |
निष्कर्ष:
इस देश के सभी लोगों का कर्तव्य है की, हमारे स्वतंत्रता की रक्षा करनी चाहिए | हमारे भारत देश को बहुर सालों तक संघर्ष करने के बाद आज़ादी प्राप्त हो गयी हैं | इसलिए हर एक व्यक्ति के मन में देश प्रेम की भावना होनी चाहिए |