नव वर्ष (नए साल ) पर निबंध – पढ़े यहाँ New Year Essay in Hindi

भूमिका :

दोस्तो सबसे पहले आप सभी को हमारी तरफ से नए साल २०२० की हार्दिक शुभकामनाएँ | दोस्तों आनेवाला नया साल आप सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियाँ और सफलता लेकर आये | दोस्तों नया साल संपूर्ण विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन होता है |

नया साल किसी बड़े त्यौहार से कम नहीं है | नया साल खुशियों से भरा दिन है यह अपने साथ नयी उमंगें, नयी चाहतें, नयी आशाएँ और ढेर सारी खुशिया लाता है |

ग्रेगोरी पंचांग के अनुसार

ग्रेगोरी पंचांग के अनुसार नया साल १ जनवरी को पूरी उत्साह के साथ मनाया जाता है |जो आधुनिक पंचांग का पहला दिन है | नया साल पुरे विश्व में अलग-अलग स्थानों पर अलग विधियों से मनाया जाता है | नया साल सम्पूर्ण विश्व में एक बड़े त्यौहार की तरह मनाया जाता है |

नया साल १ जनवरी को मनाया जाता है

पुरे विश्व में नया साल अलग-अलग दिन मनाया जाता है और भारत के अलग क्षेत्रों में नए साल की शुरुआत अलग-अलग समय पर होती है | भारत  समेत अधिकांश देशों में प्रतिवर्ष १ जनवरी को मनाया जाता है |

नया साल खुशियों का दिन

सभी लोगों को नए साल का इंतज़ार रहता है क्योंकि नया साल खुशियों से भरा दिन होता है जो अपने साथ नयी नयी आशाएं,नयी उमंगें, नयी चाहतें नयी नयी खुशियाँ लेकर आता है |

 

नए साल की तैयारी

एक दिन पहले से ही नए साल की तैयारियाँ शुरू हो जाती है | ३१ दिसंबर को रात के १२ बजते ही नए साल का स्वागत खुशियों के साथ करते हैं | १ जनवरी को नया साल आता है और ३१ दिसंबर को साल जाता है | प्रत्येक नए साल का स्वागत हम बहुत ही  हैं साथ ही हम पुराने साल की विदा भी उसी ख़ुशी के साथ करते हैं |

एकता में महत्वपूर्ण योगदान

नया साल सभी धर्मों में एकता करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है ||हिंदू पंचांग में नए साल की शुरुआत गुड़ी पड़वा से होती है, लेकिन भारत में रहने वाले सभी धर्म के लोगों के बिच एकता है | इसलिए पूरा भारत एक साथ मिलकर १ जनवरी को बहुत ही उत्साह के साथ धूमधाम से नए साल का स्वागत करते हैं |

हिंदू का नया साल

हिंदू का नया साल चैत्र नव रात्रि का पहला दिन यानी गुड़ी पड़वा पर प्रतिवर्ष चीनी पंचांग के अनुसार पहिला महीना का पहिला चन्द्र नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है |

नए साल का स्वागत

नया साल विश्व भर के सभी व्यक्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर से भरा होता है | ३१ दिसंबर की रात कई स्थानों पर समूह में इकठ्ठा होकर लोग नए साल का जश्न शुरू कर देते हैं और रात १२ बजते ही खूब पटाखे फोड़ते हैं |

सभी एक दुसरे को और अपने प्रियजनों, मित्रों को नए साल की शुभकामनाएँ देते हैं | कुछ लोग ग्रीटिंग कार्ट और गिफ्ट देते हैं और साथ मिल कर पार्क में घूमने जाते हैं |

Updated: जनवरी 25, 2020 — 11:46 पूर्वाह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *