Health is welth

स्वास्थ्य ही धन है – पढ़े यहाँ Essay in Hindi Health is Wealth

Photo of author

By hindiscreen

 प्रस्तावना :

जीवन में स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, और अच्छा स्वस्थ भगवान् के दिए हुए वरदान की तरह है, प्रत्येक व्यक्ति पुरे जीवन स्वास्थ्य को अच्छा चाहता है | ताकि वह हर कार्य कर सके और उसे किसी भी कार्य के लिए दूसरों पर निर्भर  न रहना पड़े |

स्वास्थ्य को सबसे बड़ा धन माना गया है, बीमार धनि होने से अच्छा गरीब होना अच्छा है |  क्योंकि बीमार व्यक्ति धन एवं सुख सुविधाओं का उपभोग नहीं कर सकता | स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है | हमारा शरीर ही हमारी सभी अच्छी और बुरी मुश्किलों में हमारे साथ रहता है |

व्यायाम व्यायाम के लाभ

इस दुनिया में बुरे समय में कोई भी हमारी मदद नहीं करता है, इसलिए जब हमारा स्वास्थ्य ठीक है तो हम अपने जीवन में किसी भी बुरी मुश्किल में डटकर सामना कर सकते हैं | यदि कोई स्वस्थ नहीं है तो वह जीवन का आनंद लेने की जगह अपनें जीवन में परेशानियों से जूझता रहेगा |

नियमित दिनचर्या शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरुरी है | अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें रोज सुबह सैर करना चाहिए या फिर घर पर ही योगासन तथा हल्का व्यायाम करना चाहिए |

भोजन  vegetable 2

अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए हमें संतुलित भोजन, नियमित हल्का व्यायाम, शुद्ध हवा, शुद्ध पानी, पर्याप्त सोना और आराम, स्वच्छता, चिकित्सक जाँच और बड़ों का पालन करना अति आवश्क है | व्यायाम के बाद शीतल जल से स्नान करना चाहिए शरीर  द्वारा ही सरे कार्य को संपन्न किया जा सकता है |

यदि हमारा स्वास्थ्य अच्छा होगा तभी हम अपनी जिम्मेदारियां को अच्छे से निभा पाएंगे | आहार संतुलन पौष्टिक तथा सादा होना लाभदायक है | मिर्च-मसाला या तली हुई कोई भी चीज स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है | अस्वच्छ और बा सी भोजन कभी नहीं खाना चाहिए और जितना आवश्कता है  उतना ही खाना चाहिए |

स्वस्थय जीवनस्वस्थ जीवन

 

अच्छा स्वस्थय हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके बिना हम अस्वस्थ और अधूरा जीवन जीते हैं | स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए हमें स्वस्थ भोजन करना चाहिए, जल्दी सोना और  और सुबह जल्दी उठना चाहिए क्योंकि व्यक्ति को स्वस्थ, धनवान और बुद्धिमान बनता है | हमें खाना खानें से पहले हाथ को साफ से धो लेना चाहिए | हमें अपने दांत को प्रतिदिन दो बार साफ़ करना चाहिए |

अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए :

अच्छा स्वास्थ्य एक व्यक्ति के जीवन भर में कमाई जाने वाली सबसे कीमती आय होती है | यदि कोई अपना स्वास्थ्य खोता है तो वह जीवन के सभी आकर्षण को खो देता है | अच्छा स्वास्थ्य का प्रयोग करके पैसा कभी भी कमाया जा सकता है लेकिन एक बार अच्छा स्वास्थ्य खो देने पर दुबारा किसी भी कीमत पर प्राप्त नहींकी या जा सकता है |

अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हमें नियमित रूप से शारीरिक, व्यायाम, योग, ध्यान, संतुलित भोजन, अच्छा विचार, स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता, चिकित्सय जाँच और पर्याप्त मात्रा में सोना आदि की आवश्यकता बेहद ही जरुरी है |

Leave a Comment