प्रस्तावना :
हवा महल एक पर्यटन स्थल है जहाँ देश विदेश के लोग घूमें के लिए आते हैं | हवा महल बिना नीव के बनाया गया है | यह बिना किसी आधार के बना महल विश्व का सबसे ऊँचा महल है |
हवा महल अद्वितीय पांच मंजिल का स्मारक है जो ऊपर से डेढ़ फुट चौड़ा है और बाहर से देखने पर मधुमक्खी के छत्ते जैसे दिखाई देती है | हवा महल में सैकड़ों बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक जालीदार खिड़कियाँ हैं |
हवा महल कहाँ स्थित है
‘हवा’ महल भारत के राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित एक राजसी महल है | हवा महल पाँच मंजिल का स्मारक है जो जयपुर शहर के व्यावसायिक केंद्र में मुख्य मार्ग पर सिटी प्लेस के किनारे स्थित हैं |
हवा महल का निर्माण किसने कराया
हवा महल का निर्माण १७९९ में महाराजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा करवाया गया था | हवा महल को किसी राजमहल की तरह वास्तुकार लाल चंद उस्ताद द्वारा तैयार किया गया था |
लालचंद उस्ताद ने हिन्दू देवता भगवान श्री कृष्ण के मुकुट के रूप के समान हवा महल का डिज़ाइन किया था |
हवा महल का निर्माण क्यों किया गया
हवा महल जयपुर में स्थित आलिशान स्मारक है यह एक विशाल आवरण वाली दिवार है | हवा महल का निर्माण मुख्य तौर पर शाही परिवार की स्त्रियां के लिए बनवाया गया था | क्योंकि, उस समय स्त्रियाँ किसी को भी अपना चेहरा नहीं दिखती थी वे हमेशा परदे में ही रहती थी | इसलिए वे लोग सड़क पर हो रहे किसी भी कार्यक्रम को हवा महल में से देखती थी |
हवामहल की वास्तुकला
हवा महल की वास्तुकला में हिंदू राजपूत शिल्पकला और मुगल शैली की वास्तुकला का अनूठा मिश्रण देखने मिलता है |
हवा महल में कितने झरोखे है
इसके अलावा ‘वेंचुरी प्रभाव’ के कारण जटिल संरचना वाले जालीदार झरोखों से हमेशा ठंडी हवा, महल के अंदर आती रहती है |तेज गर्मी में भी हवा महल हमेशा वातानुकूलित सा रहता है |
इतिहास
हवा महल यह एक पर्यटक स्थल है इसे देखने के लिए दूर-दूर से विदेशी पर्यटक लोग प्रतिदिन जयपुर घुमनें आते हैं | हवा महल को महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने सन १७९९ ई. में बनवाया था | उन्होंने हवा महल को राजस्थान के झुंझुन शहर में महाराजा भूपाल सिंह द्वारा बनाई गई खेतही महल से प्रभावित होकर बनवाया था |
निष्कर्ष :
यह महल कई प्रकार की आंतरिक साज-सज्जा देखने को मिलती है | हवा महल भारत के हिंदू राजपूत राजाओं की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और शानदार जीवनशैली को दर्शाती है |
हिंदी में हवा महल पर निबंध के बारे में किसी अन्य प्रश्न के लिए, आप नीचे अपनी टिप्पणी छोड़ कर हमसे पूछ सकते हैं।