प्रस्तावना:
आज के दुनिया में निबंध लिखना बहुत जरुरी विषय बन गया है | खास करके निबंध छात्रों के लिए लिखा जाता है | ज्यादा तो निबंध स्कूल, कॉलेज और महाविद्यालय में छात्रों को लिखने के लिए दिया जाता है |
छात्रों को परीक्षा के समय निबंध लिखने के आवश्यकता होती है | उनको तभी निबंध लिखने की बहुत जरुरत होती है |
निबंध का अर्थ –
निबंध यह दो शब्दों से मिलकर बनता है – नि + बंध | निबंध का अर्थ है – जो रचना विचारपूर्वक और क्रमबद्ध तरीके से लिखी जाती है |
निबंध की रचना
जो लिखा हुआ निबंध रहता है उसकी रचना क्रमबद्ध स्वरुप की होनी चाहिए | निबंध हमेशा गद्य प्रकार की रचना में लिखा जाता है | हमें अच्छा निबंध लिखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है |
निबंध की परिभाषा
हमेशा निबंध लिखते वकत उसकी परिभाषा सरल और आसान होनी चाहिए | निबंध को आसान भाषा में लिखना होगा |
निबंध का विषय
निबंध किसी भी विषय पर लिखा जाता है | जैसे की निबंध सामाजिक, वैज्ञानिक, राजनितिक और साहित्यिक विषयों पर लिखा जा सकता है |
हमारे आसपास की हर एक वस्तु, हर विषय और व्यक्ति निबंध का केंद्र बिंदु होता है |
निबंध लिखने के नियम
निबंध की भाषा सरल और स्पष्ट होनी चाहिए |
निबंध को क्रमबद्ध रूप से लिखना होगा |
निबंध में अपने विचारों की पुनरावृत्ति नही करनी चाहिए |
जो निबंध लिखा हुआ है, उसको लिखने के बाद पढना है |
उसमे कुछ गलती रहेगी तो उसको सुधारना होगा |
निबंध सुंदर हस्ताक्षर में लिखना होगा |
निबंध लिखते समय याद रखिए
जो निबंध लिखा हुआ रहता है वो ज्यादा पेज का नही होना चाहिए |
निबंध को पॉइंट वाइज शीर्षक देना चाहिए |
निबंध को जो शीर्षक देते है, उसको रेखांकित करना चाहिए |