प्रस्तावना :
मनुष्य का स्वास्थ्य जीवन ही मनुष्य के की ताकत और अच्छी पहचान होती है |वर्तमान समय में लोग स्वादिष्ट होने के कारण लोग जंक फूड का उपयोग करके अपनें जीवन को खतरे में डाल रहे हैं | पिज्जा, बर्गर, समोसा, पकौड़े, सैंडविच जैसे जंक फूड का सेवन सबसे अधिक करते हैं | यह फूड स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, जंक फूड में कैलोरी, वसा, विटामिन आदि की मात्रा अत्यधिक होती है | जंक फूड आसानी से हर जगह उपलब्ध होते हैं, और यह कम दामों में भी मिलते हैं |
पहले लोग कभी-कभी खाने बाहर जाते थे लेकिन अब जंक फूड प्रतिदिन का खाना बना लिए हैं | जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी तरह-तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है |जंक फूड शब्द का अर्थ उस भोजन से है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है |
जंक फूड के प्रकार 
इसमें पोषण तत्व की कमी होती है, और यह शरीर तंत्र के लिए अच्छा नहीं है | जंक फूड में वसा, शुगर, जैसे कोलेस्ट्राल से परिपूर्ण होते हैं, जो सवस्ति के लिए हानिकारक होता है | जंक फूड में पोषक तत्व की कमी होनें के कारण कब्ज और पाचन क्रिया संबंधी बीमारी का कारण बनता है |
संजय गाँधी स्नातकोत्तर अनुसंधान संस्थान के गैस्ट्रोएंट्रोलाजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुशिल गुप्ता के अनुसार जंक फूड आनें से पिछले दस सालों में मोटापे से ग्रस्त रोगियों की संख्या काफी बढ़ गया है | इसमें केवल बच्चे ही नहीं बल्कि युवा वर्ग के लोग भी शामिल हैं | इसी संसथान के गैस्ट्रोएंट्रोलाजी विभाग के प्रोफेसर चौधरी का भी कहना है, की जंक फूड में अत्यधिक कार्बोहाइड्रेट, वसा और शर्करा होता है,जिसमें पिज्जा, बर्गर, फ्रैंकी, चिप्स, पेटीज भी मुख्य रूप से शामिल हैं |
जंक फूड के दुष्परिणाम
बाहर की चीजों को खानें से स्वास्थ्य के लिए कई तरह की परेशानियाँ होती हैं | बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई जंक फूड का दीवाना होता जा रहा है | परंतु इसके नुकसान के बारे में सभी को जानकारी होनें के बाद भी लोग पौष्टिक आहार को कम अहमियत दे रहे हैं | यदि कोई बाजार में मिलनें वाला जंक फूड निरंतर खाता है तो यह मोटापे का कारण बन सकता है | क्योंकि सभी को मालूम है, मोटापे का मुख्य कारण जंक फूड है | घर में बनानें वाले भोजन में कैलोरी की मात्रा कम होती है, और जंक फूड में बार-बार तेल, घी, बटर का उपयोग होता है जो शरीर के लिए हानिकारक है |
पहले के लोग सिर्फ हरी सब्जियाँ, गेहूँ, चावल, ज्वार की बनी हुई रोटी पर निर्भर रहते थे | उन्हें किसी भी तरह की बीमारी नहीं होती थी, लोग स्वास्थ्य रहते थे | लेकिन वर्तमान के लोग जंक फूड का उपयोग सबसे अधिक करते हैं जिसके कर्ण कई तरह की बीमारियाँ उत्पन्न होती हैं |
निष्कर्ष :
जंक फूड का उपभोग दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जो उनके भविष्य के लिए अच्छा नहीं है | हमें अपनें अच्छे स्वास्थ्य के लिए जंक फूड का सेवन नहीं करना चाहिए |