भूमिका :
प्रत्येक लोगों के जीवन में ‘माँ’ सबसे महत्वपूर्ण होती है | यदि माँ नहीं होती तो हमारे जीवन का अस्तित्व नहीं होता इस दुनियाँ में माँ शब्द सबसे आसान है |
भगवान हर किसी के साथ नहीं रह सकते इसलिए उन्होंने माँ जैसी अनमोल रिश्ते को बनाया है | पिता और माता इस दुनियाँ में भगवान के वो रूप हैं जो बिना किसी स्वार्थ के हमें पालते हैं |
माँ का महत्व :
माँ अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती है | माँ के बिना जीवन का अस्तित्व ही नहीं है | मेरी माँ मेरे लिए भगवान की एक रूप है, मेरे लिए भगवान और माँ में कोई फर्क नहीं है |माँ हमारे लिए माँ एक अनमोल रुप है जिसके बारे में शब्दों में बयाँ नहीं कर सकते है | माँ मेरे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है | हम सभी के जीवन में माँ बहुत ही अनमोल होती है |
मेरी माँ दुनियाँ की सबसे अच्छी माँ है, जिन्होनें मुझे जन्म दिया है | मेरी माँ मुझे बहुत प्यार करती है | मेरी माँ घर में सुबह सबसे पहले उठती है, और मेरे लिए खाना पकाती है |
माँ मेरी मुझे रोज स्कूल जानें के लिए तैयार करती है | मेरी माँ मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है | माँ संसार की जननी है, क्योंकि माँ के बिना संसार होता ही नहीं है |माँ के बिना हम अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं | माँ इस धरती पर पहली गुरु होती है जब हम पैदा होते हैं तो हम कुछ नहीं जानते हैं माँ ही हमें कुछ सोंचने समझने के काबिल बनाती है | मेरे जीवन की प्रथम गुरु मेरी माँ है |
माँ प्रेम की प्रतिक होती है, जो अपने बच्चों के लिए कोई भी त्याग कर सकती है | माँ शब्द इतना सरल है की इस दुनियाँ में छोटा बच्चा सबसे पहले अपने मुँह से माँ शब्द ही बोलता है | इस शब्द की कोई परिभाषा नहीं होती है, यह शब्द अपने आप ही पूरा होता है |किसी के भी जीवन में एक माँ पहली, सर्वश्रेष्ठ और महत्वपूर्ण होती है | माँ जैसा कोई भी सच्चा और वास्तविक नहीं हो सकता | हमारी माँ एकमात्र ऐसी है जो हमारे अच्छे और बुरे समय में हमारे साथ रहती है |
मेरी माँ मेरा बहुत ख्याल रखती है,मेरी माँ मेरी जन्नत है | मेरी माँ साधारण स्वभाव की हैं, माँ बोलने में छोटा शब्द है लेकिन इस शब्द में पूरा सृष्टि समाहित है | मेरी माँ अपने व्यस्त कार्यों से मुझे समय देती है, और पढाई में मेरी मदद करती है |
निष्कर्ष :
जब मैं छोटी थी तब मेरी माँ मुझे रामायण, महाभारत जैसे धार्मिक ग्रंथों का पाठ पढ़ाती और महापुरुषों की कहानियाँ भी सुनाया करती थी |
मेरी माँ की सोंचने समझनें की शक्ति बहुत ही अच्छी है | मेरी माँ हमेशा मेरे लिए सही रास्ता दिखाई है | मेरी माँ बहुत ही मेहनती है, वह मुझे बहुत प्यार करती हैं |