Health is welth

स्वास्थ्य पर निबंध हिंदी में – पढ़े यहाँ Essay Health in Hindi

Photo of author

By hindiscreen

प्रस्तावना :

स्वास्थ्य को जीवन का सबसे बड़ा धन कहा गया है क्योंकि स्वास्थ्य एक व्यक्ति की शारीरिक मानसिक और सामाजिक बेहतरी को संदर्भ करता है | हमारा स्वास्थ्य शरीर ही हमारे सभी अच्छी और बुरी परिस्थितियों में हमारे साथ रहता है |

अच्छा स्वास्थ्य जीवन के सभी सुखों का आधार है क्योंकि धन से वस्तुएं खरीदी जाती है लेकिन अच्छा स्वास्थ्य नहीं | इसलिए स्वास्थ्य ही हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है हमें अपने अच्छे स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए |

स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है 

स्वास्थ्य मानव जीवन में स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, और अच्छा स्वास्थ्य भगवान के दिए हुए वरदान की तरह है, प्रत्येक व्यक्ति पुरे जीवन स्वास्थ्य को अच्छा चाहता है | ताकि वह हर कार्य कर सके और उसे किसी भी कार्य के लिए दूसरों पर निर्भर  न रहना पड़े |

स्वास्थ्य को सबसे बड़ा धन माना गया है,क्योंकि मनुष्य का स्वस्थ शरीर ही सब कुछ है स्वस्थ शरीर में स्वास्थ्य मन का वास होता है | हमारा शरीर ही हमारे अच्छी और बुरी किसी भी मुश्किलों में हमारे साथ रहता है |

स्वास्थ्य के लिए व्यायाम 

व्यायाम का महत्वशारीरिक व्यायाम को दो भागो में रखा गया है खेल-कूद और नियमित व्यायाम जैसे खेल में रस्सी कूद, रस्साकस्सी, कूदना, दौड़ना, कबड्डी खेलना और तैरने से व्यायाम होता है |

व्यायाम से शरीर में रक्त का संचार तेजी से होता है | बुरे समय में  हमारी मदद नहीं करता है परंतु जब हमारा स्वास्थ्य ठीक है तो हम अपने किसी भी मुश्किल का सामना स्वंय कर सकते हैं | जब किसी का स्वास्थ्य अच्छा नहीं होता है तो वह व्यक्ति जीवन का आनंद लेने की जगह परेशानियों से जूझता है | अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम करना जरुरी है |

अच्छे स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक भोजन 

Healthy Food अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए पोषक तत्व से समृद्ध आहार का होना आवश्यक है |  अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित भोजन, हल्का व्यायाम, शुद्ध हवा, शुद्ध पानी, भोजन में विशेष रूप से तजा फल और हरी पत्तेदार सब्जी खाना चाहिए |

इसके अलावा भोजन में दाल, अंडा, और डेयरी उत्पाद भी है जो अच्छे स्वास्थ्य की विकास और अनाज में मदद करता है | जिससे पुरे दिन चलने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है |

मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य 

मानसिक सोच व्यक्ति का मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक कल्याण शामिल है, जिसमें मानसिक रूप से हम महसूस करते हैं और किसी भी परिस्थितियों में सोंचते हैं |

जब स्वास्थ्य अच्छा होगा तभी हम अपनी किसी भी जिम्मेदारी को अच्छे से निभा पाएंगे | एक अच्छा स्वास्थ्य मानसिक तनाव को काम करता है और बिना किसी परेशानी के स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देता है |

निष्कर्ष :

स्वास्थ्य का उपयोग करके पैसा कभी भी कमाया जा सकता है लेकिन एक बार अच्छा स्वास्थ्य खो देने पर दुबारा स्वास्थ्य लाया नहीं जा सकता है |

जीवन को स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हमें नियमित रूप से शारीरिक, व्यायाम करना चाहिए | स्वस्थ्य और शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए अच्छे स्वास्थ्य की आवश्यकता है |

 हिंदी में स्वास्थ्य पर निबंध के बारे में किसी अन्य प्रश्न के लिए, आप नीचे अपनी टिप्पणी छोड़ कर हमसे पूछ सकते हैं।

Leave a Comment