दोस्तों आज हम आपको बताएँगे की :निबंध क्या” होता हैम कैसे लिखा जाता है ? निबंध के कितने प्रकार होते हैं | पाठ्यक्रम में निबंध लेखन को क्यों जोड़ा गया है, निबंध लिखते समय हमें किन-किन बातों को ध्यान देना चाहिए हम आपको इस निबंध में बताएंगे |
निबंध क्या है :
निबंध किसी एक विशेष विषय पर आधारित होता है | “निबंध” शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है नि + बाध इसका अर्थ है एक प्रकार की गद्य रचना है | वह रचना जो विचारपूर्वक, क्रमानुसार लिखा गया हो, निबंध किसी भी जानकारी, विचार, अर्थात भावनाओं के संचार का प्रबल माध्यम है |
निबंध कैसे लिखें
निबंध एकसूत्रता का प्रण है इसे अपने विचारों को क्रमानुसार सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाना चाहिए | निबंध को शीर्षक में बांट लेना चाहिए और शीर्षकों को उपशीर्षकों में बांट लेना चाहिए और उपसंहार लिखना जरुरु होता है |
निबंध लिखते समय भाषा सरल और स्पष्ट होनी चाहिए, विचारों की पुनरावृत्ति से बचना चाहिए, विराम-चिन्ह का उचित प्रयोग किया जाना चाहिए |
निबंध के प्रकार
वर्णनात्मक : वर्णनात्मक निबंध में जैसे किसी सजीव या निर्जीव पदार्थ का वर्णन ही वर्णनात्मक किया जाता है | उदाहरण स्थान, वस्तु, प्राकृतिक दृश्य, पर्यटन स्थल, यात्रा, मेला, किसी पर आधारित घटना और त्योहारों के आधार पर बनाकर लिखे जाते हैं |
जब निबंध का विषय ‘प्राणी’ होता है तब श्रेणी, प्राप्तिस्थान, आकार-प्रकार, स्वभाव, विचित्रता ,उपसंहार आदि लिखा जाता है |
जब कोई ‘स्थान’ होता है तब अवस्थिति ,नामकरण, इतिहास, जलवायु, शिल्प, व्यापार , जाति-धर्म, दर्शनीय स्थान और उपसंहार लिखा जाता है |
जब कोई ‘वस्तु’ होता है तब उत्पत्ति, प्राकृतिक, भूमिका, किस अवस्था में पाया जाता है, कृत्रिमता का इतिहास और उपसंहार लिखा जाता है |
विवरणात्मक : विवरणात्मक निबंध में कोई विशेष घटना, संस्मरण, ऐतिहासिक, और काल्पनिक घटनाओं का वर्णन किया जाता है |
जब निबंध का विषय ‘ऐतिहासिक’ पर होता है तब घटना का स्थान, ऐतिहासिक, कारण, वर्णन एवं फलाफल, इष्ट-अनिष्ट की समालोचना आदि लिखा जाता है |
निबंध का विषय ‘भ्रमण-वृत्तांत’ पर हो तब विवरण ,हानि-लाभ , सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, व्यापारिक , कला और संस्कृति का विवरण, उपसंहार आदि लिखा जाता है |
विचारात्मक :
विचारात्मक निबंध में तर्कों की प्रधानता रहती है जैसी किसी गुण, दोष, धर्म का वर्णन किया जाता है | विचारात्मक निबंध में किसी देखी या सुनी हुई बात का वर्णन नहीं होता इसमें केवल कल्पना और चिंतनशक्ति से काम लिया जाता है | विचारात्मक निबंध लिखने के लिए दिए गए विषय को निम्नलिखित विभागों में बाँटना चाहिए |
विचारात्मक निबंध लिखने के लिए अर्थ, परिभाषा, भूमिका और परिचय, सार्वजनिक या सामाजिक, स्वाभाविक कारण, संचय, तुलना, गुण हानि, उपसंहार आदि लिखा जाता है |