प्रस्तावना :
प्रदुषण एक धीमा जहर है, जो दिन-प्रतिदिन हमारे पर्यावरण और नष्ट करता जा रहा है | विज्ञान के इस युग में जहाँ कुछ वरदान मिले हैं वही कुछ अभिशाप मिले हैं | प्रदुषण आज के समय की सबसे बड़ी समस्या है जो की आधुनिक और तकनिकी रूप से उन्नत समाज बढ़ रहा है |
मनुष्य प्रकृति की सर्वश्रेष्ठ रचना है जब तक मनुष्य प्रकृति के साथ छेड़छाड़ नहीं करता है तब तक उसका जीवन सभ्य और सहज बना रहता है | अगर जल दूषित है तो जल प्रदुषण मानव के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है |
प्रदुषण का अर्थ है – भूमि, वायु, जल और ध्वनि में पाये जानें वाले तत्व यदि संतुलित ना हो तो असंतुलित होते हैं और असंतुलन ही प्रदुषण है | इस संतुलन से इस पर होने वाली फसलें, पेड़ सभी प्रभावित होते हैं |
प्रदुषण का शाब्दिक अर्थ है – गंदगी | वह गन्दगी जो हमारे चारो तरफ फ़ैल गई है और जिसकी गिरफ्त में पृथ्वी के सभी निवासी हैं | ऐसे ही गंदगी को प्रदुषण कहा जाता है |
प्रदुषण आज के समय की सबसे बड़ी समस्या है जो आधुनिक और तकनिकी रूप से उन्नत समाज में तेजी से बढ़ रहा है | प्रदुषण के कारण मनुष्य जिस वातावरण में रह रहा है वह दिन प्रतिदिन ख़राब होता जा रहा है | कहीं अधिक गर्मी सहनी पड़ रही है तो कही अत्यधिक ठंडा |
यही नहीं सभी जीवधारियों को अनेक प्रकार की बिमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है | प्रकृति और उसका पर्यावरण सपने स्वभाव से शुद्ध, निर्मल और सभी जीवधारियों के लिये स्वास्थ्य-वर्धक होता है | लेकिन यदि किसी कारणों से प्रदूषित हो जाता है तो पर्यावरण में मौजूद समस्त जीवितों के लिये विभिन्न प्रकार की समस्या उत्पन्न करता है |
जैसे ही मानव सभ्यता का विकास हो रहा है वैसे ही प्रदुषण की मात्रा बढ़ती ही जा रही है | प्रदूषण के कारण मानव जीवन के स्वस्थ जीवन को खतरा उत्पन्न हो गया है |
खुली हवा में लंबी साँस लेने को तरस गया है | फसलों में गंदे पानी का उपयोग करने से कई प्रकार की बीमारियां फसलों में चली जाती हैं और मनुष्य के शरीर में जाकर घातक बीमारियाँ उत्पन्न करती हैं | प्रदुषण के कई प्रकार हैं जल प्रदुषण, जल प्रदुषण, भूमि प्रदुषण और ध्वनि प्रदुषण आदि |
वायु प्रदुषण
वायु प्रदुषण हमारे जीवन का महत्वपूर्ण स्रोत है | वायु में जब हानिकारक गैस कार्बन डाईआक्साइड और कार्बन मोनो ऑक्साइड के मिलने से वायु प्रदूषित हो जाता है जिसे वायु प्रदुषण कहा जाता है |
जल प्रदुषण
जल के बिना जीवन का कल्पना नहीं किया जा सकता है | जल में जब दूषित पानी मिलने से, या कूड़ा-करकट फेंकने से जल दूषित हो जाता है | दूषित जल को जल प्रदुषण कहा जाता है |
ध्वनि प्रदुषण :
मनुष्य को रहने के लिए शांत वातावरण की आवश्यकता होती है | यह मोटर साईकिल, लाउडस्पीकर, कारखानों से निकलने वाले शोर को ध्वनि प्रदुषण कहा जाता है | ध्वनि प्रदुषण से हमारी सुनने की शक्ति कमजोर होती है |