दशहरा हिंदी निबंध – पढ़े यहाँ Dussehra Hindi Essay

प्रस्तावना :

दशहरा हिंदुओं का एक प्रमुख त्यौहार है | दशहरा  दस दिन और नौ रात तक चलने वाला त्यौहार है | दशहरा दुष्ट शक्ति पर अच्छाई की जीत और महिषासुर पर दुर्गा की जीत का प्रतिक है | दशहरा हिंदू पंचांग के अनुसार महीने के दसवें दिन मनाया जाने वाला यह नवरात्री त्यौहार का अंत भी है |

दशहरा का त्यौहार 

दशहरा का यह त्यौहार रावण पर भगवान श्री राम की जीत का स्मरण कराता है | भारत में दशहरा के त्यौहार का महत्व सबसे अधिक है | यह त्यौहार पौराणिक काल से ही मनाया जाता है, इसके मनाये जानें का कारण पौराणिक कथाओं में सुनने को मिलता है | जिसके अनुसार रावण ने सीता माता का हरण किया था |

दस दिनों तक मनाया जानें वाला त्यौहार 

भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है | क्योंकि यहाँ हमेशा कोई ना कोई त्यौहार मनाया जाता है | जिसमें दशहरा भारत के प्रमुख त्योहारी में से एक है | दशहरा का यह त्यौहार अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष में दस दिनों तक मनाया जानें वाला त्यौहार है |

विजयादशमी 

दशहरा को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है | इस त्यौहार को पुरे भारत में खुशियों के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है | दशहरा का यह त्यौहार राक्षस रावण पर भगवान राम की विजय पर मनाया जाता है |

पौराणिक कथा 

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था | इसलिए असत्य पर सत्य के विजय के रूप में मनाया जाता है | दशहरा साल के अत्यंत तिथियों में से एक है | इसी दिन लोग अपने किसी भी नए कार्यों का प्रारम्भ करते हैं |

दशहरा का यह त्यौहार लगातार दस दिनों तक मनाया जाता है | इसलिए इस त्यौहार को दशहरा कहा जाता है | नौ दिनों तक दुर्गा माता की पूजा याचना किया जाता है और दसवें दिन लोग असुर राजा रावण का पुतला जला कर दशहरा का त्यौहार मानते हैं |

असुर महिषासुर 

दुर्गा माता ने इस दिन असुर महिषासुर का वध किया था | इसलिए बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में पुरे नौ दिनों तक दुर्गा माता का अलग-अलग रूपों में पूजा की जाती है | कुछ लोग पुरे नौ दिनों तक उपवास रखते हैं | नौ दिनों तक चलने वाली पूजा को नवरात्री कहा जाता है सुबह शाम आरती किया जाता है, और प्रसाद बांटा जाता है |

रामलीला मंचन 

उत्तर भारत के लोग भी अपने अलग मान्यता के अनुसार दशहरा का त्यौहार मनाते हैं | जैसे की नौ दिनों तक रामलीला का मंचन किया जाता है | रामलीला में वास्तविक लोगों द्वारा रामलीला मंचन में भगवान श्री राम के वनवास जाने से लेकर रावण के वध तक दर्शाया जाता है |

 

सीता माता का अपहरण हुआ था और किस प्रकार भगवान राम ने रावण का वध किया | विजय दशमी के दिन रावण का विशाल पुतला बनाकर उसे जालाया जाता है | भारतीय संस्कृति हमेशा से ही वीरता और शौर्य की समर्थक रही है |

Updated: January 17, 2020 — 5:17 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *