दशहरा पर निबंध कक्षा ३ के लियें – पढ़े यहाँ Dussehra Essay In Hindi For Class 3

प्रस्तावना:

दशहरा यह त्यौहार भारत के सभी त्योहारों में से एक प्रसिद्ध त्यौहार हैं | यह त्यौहार पुरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं | यह हिन्दू धर्म का मुख्य त्यौहार हैं | इस दिनों में माँ दुर्गा देवी के अलग – अलग रूपों की पूजा की जाती हैं | इस त्यौहार को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता हैं |

दशहरा कब मनाया जाता हैं –

यह त्यौहार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष दशमी को मनाया जाता हैं | इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था | इस दिन माँ दुर्गा देवी ने महिषासुर का वध किया था | दशहरा यह त्यौहार असत्य पर सत्य की जीत में मनाया जाता हैं |

देवी की रूपों की पूजा

इस त्यौहार में मां दुर्गा देवी के विभिन्न रूपों की पूजा करते हैं | जैसे की काली, शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, कुष्मांडा, आदिशक्ति अन्य रूपों की पूजा की जाती हैं | इस दिन कई लोग देवी के मंदिर भी जाते हैं |

दशहरा त्यौहार का महत्व

इस त्यौहार का जीवन में बहुत महत्व होता हैं | इस दिन लोग अपने अंदर की बुराइयों को खत्म कर के नई जीवन की शुरुवात करते हैं | इस त्यौहार को पवित्र और शुभ माना जाता हैं | इस त्यौहार को सभी लोग बहुत ख़ुशी और धूमधाम से मनाते हैं |

दुर्गा पूजा

इन दिनों में माँ दुर्गा की नौ दिनों तक पूजा की जाती हैं | इस त्यौहार के अवसर पर बहुत सारे लोग व्रत भी रखते हैं | बंगाल में भी यह त्यौहार विशेष रूप से मनाया जाता हैं | भारत देश के साथ – साथ इस त्यौहार को अन्य देशों में भी मनाया जाता हैं |

दशहरा पर मेले

इस त्यौहार के अवसर पर अन्य स्थानों पर मेलों का आयोजन किया जाता हैं | यहाँ पर लोग अपने परिवार, दोस्तों के साथ मेले में घुमने के लिए आते हैं | वो लोग मेले का पूरा अनद लेते हैं | मेले में अन्य प्रकार की वस्तुएं, कपडे और खिलौने बेचने के लिए आते हैं |

रामलीला का आयोजन

दशहरा में रामलीला का भी आयोजन किया जाता हैं | कई लोग रावण का पुतला बनाकर उसे जलाते हैं | इस दिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं | लोग रावण का पुतला जलाकर बुराई पर अच्छाई का संदेश सभी लोगों के देते हैं |

असत्य पर सत्य की जीत

इस दिन क्षत्रियों के शस्त्र की पूजा की जाती हैं | यह त्यौहार समर्पण और भक्ति का त्यौहार के रूप में मनाया जाता हैं | माँ दुर्गा और श्रीराम यह दैवी शक्ति यानि सत्य के प्रतीक होते हैं और महिषासुर, रावन यह असत्य के प्रतीक हैं | इसलिए दशहरा यह दानव शक्ति पर यानि असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता हैं |

निष्कर्ष:

दशहरा यह त्यौहार एक ऐसा त्यौहार हैं, जो लोगों के शरीर में नई उर्जा प्रदान करता हैं | यह त्यौहार भारत देश का सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार हैं | यह त्यौहार हर साल सभी लोगों में भक्तिभाव की भावना भर देता हैं |

Updated: मई 11, 2019 — 6:32 पूर्वाह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *