प्रस्तावना:
विज्ञानं और तकनीकी की वजह बहुत सारे साधनों का विकास हुआ हैं | विज्ञानं आज के युग में बहुत सारे आविष्कार किये हैं | आज की भाग – दौड़ के कारण मनुष्य को थकावट महसूस होती हैं |
इसे दूर करने के लिए उसके मन में कोई ना कोई इच्छा होती हैं | इसे दूर करने के लिए मनोरंजन का साधन होना आवश्यक हैं | दूरदर्शन यह एक मनोरंजन का साधन हैं |
मनुष्य को घर बैठे मनोरंजन करने के लिए विज्ञानं ने इसका आविष्कार किया हैं | आज विज्ञानं के कारण मनुष्य दूर की हर एक वस्तुओं, व्यक्तियों को आसानी से देख सकता हैं |
दूरदर्शन की परिभाषा
दूरदर्शन को अंग्रेजी में टेलीविजन कहाँ जाता हैं | यह शब्द दो शब्दों से मिलकर बना हैं – टेली + विजन | जिसका अर्थ होता हैं की, दूर के दृश्यों को अपने आँखों के सामने देखना |
दूरदर्शन का आविष्कार
सन १९२६ में इस दूरदर्शन का आविष्कार सबसे पहले जॉन. एल. बेयर्ड ने किया था | हमारे भारत देश में दूरदर्शन का प्रसारण सन १९५९ को किया गया था | दूरदर्शन यह एक मनोरंजन का सबसे महत्वपूर्ण साधन हैं |
यह आसानी और सस्ता मिलने वाला साधन हैं | इस दुरदर्शन के द्वारा हर एक व्यक्ति घर बैठे अन्य प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकता हैं |
दूरदर्शन के फायदे
दूरदर्शन के बहुत सारे फायदे होते हैं | हर कोई व्यक्ति घर बैठे देश – विदेश के समाचार देख और सुन भी सकता हैं | हर एक व्यक्ति दूरदर्शन के सहायता से अन्य प्रकार के खेल देख सकता हैं |
दूरदर्शन पर ऐसे कार्यक्रमों को दिखाना चाहिए जो सामाजिक बुरी कृतियों के दुष्परिणामों का पता चल सके | ऐसे कार्यक्रम देखने पर दिल पर बहुत प्रभाव पड़ता हैं और धीरे – धीरे सामाजिक कृतियां दूर हो जाएगी |
दूरदर्शन बहुत सारे घटनाओं को और समस्याओं को बहुत आसानी से प्रस्तुत करता हैं | दूरदर्शन हमें त्योहारों, खेलों, नाच – गाने, कला, संगीत और पर्यटन इत्यादि के बारे में प्रस्तुत किया जाता हैं |
मनोरंजन का साधन
दूरदर्शन पर अन्य प्रकार के कार्यक्रम दिखाए जाते हैं | इस पर फिल्म दिखाई जाती हैं, नाटक दिखाया जाता हैं, हर तह के सीरियल दिखाए जाते हैं | यह सभी लोगों का सबसे अच्छा मनोरंजन का साधन हैं |
व्यक्ति जब दफ्तर से घर पर आकर दूरदर्शन पर अपने पसंद के कार्यक्रम देखता हैं | उसकी सारे दिन की थकान उतर जाती हैं | व्यक्ति को सिनेमाघर जाने की आवश्यकता नहीं होती हैं |
वो घर बैठे ही अन्य भाषाओँ की फिल्मे देख सकता हैं | उसे हर रोज किसी ना किसी तरह के कार्यक्रम से अपना मनोरंजन करता हैं और विशेष तरह के उत्साह और प्रेरणा को प्राप्त करता हैं |
निष्कर्ष:
हम सभी को इस दूरदर्शन से बहुत सारे लाभ होते हैं और हमारे मनोरंजन का साधन भी हैं | इसलिए दूरदर्शन यह विज्ञान का बहुत ही अमूल्य आविष्कार है | आज इसका उपयोग हर एक व्यक्ति कर रहा हैं| इसकी वजह से मनुष्य के जीवन को आनंद और उज्जवल कर देता हैं |